Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई संपन्न।

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई संपन्न।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiJuly 24, 2026

    रिपोर्ट: विजय नागपाल।

    मथुरा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह जी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की सप्तम् बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी द्वारा यमुना एक्सप्रेस-वे के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर बल्देव कट बनाया जाए, जिससे कि दुर्घटना या आपातकालीन स्थिति होने पर घायलों को तुरन्त अस्पताल पंहुचाया जा सके, जिससे घायलों के उपचार में लगभग 45 मिनट का समय बचेगा।

    जिलाधिकारी द्वारा मुड़िया पूर्णिमा मेले के दृष्टिगत ए०आर०टी०ओ० (प्रवर्तन) को निर्देशित किया है कि किसी भी दशा में यात्री वाहनों में ओवरलोडिंग न की जाये एवं वाहन की छत पर बैठकर अथवा वाहन से लटककर यात्रा न की जाये। ट्रैक्टर-ट्रालियों एवं मालवाहनों में किसी भी स्थिति में यात्री न बैठाये जायें, यमुना एक्सप्रेस-वे, उत्तरी बाईपास एवं मथुरा-बरेली एक्सप्रेस-वे पर बसों की सघन चैकिंग कराकर नियमों का पालन न करने वालों के विरूद्ध प्रवर्तन कार्यवाही की जाये। शत-प्रतिशत सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए।

    जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्यों / प्रबंधकों को निर्देशित किया कि जिन विद्यालयों में संचालित वाहनों की फिटनेस, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र इत्यादि समाप्त है, वे आगामी 03 दिवस के अन्दर समस्त स्कूली वाहनों के प्रपत्रों को पूर्ण करा लें अन्यथा की स्थिति उनके विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित विद्यालय की मान्यता समाप्त कर दी जायेगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी विद्यालय प्रबंधन / प्रधानाचार्य की होगी।

    जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि विद्यालयों में असेम्बली के समय छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी एवं सड़क सुरक्षा के नियमों की शपथ दिलायी जाये। जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त अभिभावकों से अपील की है कि जिन स्कूली वाहनों के प्रपत्र पूर्ण न हो या वाहन विद्यालय के नाम पंजीकृत न हो, एहसे ऑटो, रिक्शा, ई-रिक्शा, बस, वैन आदि में किसी भी दशा में बच्चों को विद्यालय न भेजें।

    जिलाधिकारी द्वारा एन०एच०ए०आई०, यमुना-एक्सप्रेस-वे एवं पी०डब्यू०डी० के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मथुरा-बरेली एक्सप्रेस-वे एवं आगरा-दिल्ली मार्ग पर संचालित अवैध ढाबों को तत्काल बन्द कराकर उनके विरूद्ध एफ०आई०आर० की कार्यवाही करायी जाये। जिलाधिकारी ने ब्लैक स्पॉट्स पर शीघ्र सुधारात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए, जिससे सड़क दुघटनाओं में कमी लायी जा सके।

    बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता श्री गुलवीर सिंह, ए०आर०टी०ओ० (प्रवर्तन) श्री राजेश राजपूत, एस०पी० यातायात राजेश कुमार तिवारी, एन०एच०ए०आई०, यमुना एक्सप्रेस-वे के अधिकारियों सहित अन्य सड़क सुरक्षा समिति के स्टॉकहोल्डर विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleडीएम-सीडीओ ने कस्तूरबा गांधी व सर्वोदय बालिका विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश।
    Next Article मुडिया पूर्णिमा से पहले दुरुस्त हुआ 21 किलोमीटर परिक्रमा मार्ग, कच्चे हिस्सों पर डलवाई गई मिट्टी।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026
    Leave A Reply

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    By P.K. RastogiSeptember 5, 20264

    •शाहीन-नफीसा से मिले डॉ. शेख, बोले- महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं। रिपोर्ट: विजय नागपाल।…

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202628

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202614

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202610
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.