Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » मथुरा के 663 परिषदीय विद्यालय डेस्क-बेंच से हुए शत-प्रतिशत संतृप्त, 101 ‘लाडली वन’ अभियान का शुभारंभ।

    मथुरा के 663 परिषदीय विद्यालय डेस्क-बेंच से हुए शत-प्रतिशत संतृप्त, 101 ‘लाडली वन’ अभियान का शुभारंभ।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiJuly 25, 2026

    •57,328 विद्यार्थियों को मिला बेहतर अध्ययन वातावरण, सांसद हेमा मालिनी ने जिलाधिकारी की पहल की सराहना।

    रिपोर्ट: विजय नागपाल।

    मथुरा। पाञ्चजन्य प्रेक्षागृह में शनिवार को जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों के परिषदीय विद्यालयों में डेस्क-बेंच उपलब्ध कराने तथा वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत 101 ‘लाडली वन’ (मियावाकी पद्धति) की स्थापना को लेकर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विषय “सपनों की नई उड़ान, स्कूलों का नया सवेरा” एवं “आओ लौटाएं ब्रज की हरियाली” रखा गया।

    कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती हेमा मालिनी रहीं, जबकि विधायक बल्देव पूरन प्रकाश एवं विधायक मांट राजेश चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सांसद, विधायकों, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने सभी जनप्रतिनिधियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

    इस अवसर पर बताया गया कि जनपद के 663 असंतृप्त परिषदीय विद्यालयों में 14,060 डेस्क-बेंच उपलब्ध कराकर उन्हें शत-प्रतिशत संतृप्त किया गया है, जिससे 57,328 विद्यार्थियों को लाभ मिला है। कार्यक्रम में पंचायती राज विभाग एवं बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा फर्नीचर आपूर्ति तथा 101 ग्राम पंचायतों में मियावाकी पद्धति से विकसित किए गए ‘लाडली वन’ पर आधारित लघु फिल्मों का भी प्रदर्शन किया गया। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया।

    सांसद हेमा मालिनी ने अपने संबोधन में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान बच्चों को समान अवसर और सम्मानजनक वातावरण में शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बेहतर सुविधाओं से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा तथा 101 लाडली वन ब्रज क्षेत्र को हरित बनाने और पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

    जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने पंचायती राज एवं बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के आह्वान पर “एक पेड़ माँ के नाम” तथा “वृक्षारोपण महाभियान-2026” के अंतर्गत 101 ग्राम पंचायतों में मियावाकी पद्धति से लाडली वन विकसित किए गए हैं। उन्होंने “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, वृक्ष लगाओ” का संदेश देते हुए सभी से अधिक से अधिक पौधरोपण करने का आह्वान किया। साथ ही भविष्य में जनपद की सभी 495 ग्राम पंचायतों में लाडली वन विकसित करने का लक्ष्य भी रखा।

    जिलाधिकारी ने मियावाकी पद्धति की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह जापानी तकनीक कम स्थान में देशी प्रजातियों के पौधों का सघन रोपण कर कम समय में घना वन विकसित करने में सक्षम है। इससे जैव विविधता का संरक्षण, भूजल संवर्धन, वायु गुणवत्ता में सुधार तथा जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को कम करने में सहायता मिलती है।
    मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता ने जनपद के नवाचारों की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी के निर्देशों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ लागू करने का आश्वासन दिया।

    कार्यक्रम में गोवर्धन विकासखंड की ग्राम पंचायत अडींग एवं सोसा स्थित ज्ञान ज्योतिरू डिजिटल लाइब्रेरी से अध्ययन कर उपनिरीक्षक पद पर चयनित युवाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा मियावाकी पद्धति से लाडली वन विकसित करने वाले 10 प्रशासकों एवं 10 सचिवों, परिषदीय विद्यालयों में उत्कृष्ट फर्नीचर उपलब्ध कराने वाले 10 प्रशासकों एवं 10 सचिवों तथा तीन-तीन सहायक विकास अधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों एवं खंड शिक्षा अधिकारियों को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम के समापन पर लाडली वन से संबंधित स्मृति चिन्ह सांसद, विधायकों, जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी को भेंट किए गए। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, डीएफओ वेंकट श्रीकर पटेल, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डॉ. अमरेश कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए अरुण कुमार उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी गरिमा खरे, जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल, बीएसए रतन कीर्ति, जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चंद्र सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    संत कबीर नगर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleपत्नी की हत्या में पति को उम्रकैद, 10 वर्षीय बेटे की गवाही बनी सजा का आधार।
    Next Article शौकत अली के बयान पर साधु-संतों में आक्रोश, श्रीकृष्ण जन्मभूमि पक्षकारों ने की कड़ी निंदा।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    Leave A Reply

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    By P.K. RastogiSeptember 5, 20265

    •शाहीन-नफीसा से मिले डॉ. शेख, बोले- महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं। रिपोर्ट: विजय नागपाल।…

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202629

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202614

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202611
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.