Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » कारगिल विजय दिवस: अमर बलिदानियों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, वीर नारियों व पूर्व सैनिकों का हुआ भव्य सम्मान।

    कारगिल विजय दिवस: अमर बलिदानियों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, वीर नारियों व पूर्व सैनिकों का हुआ भव्य सम्मान।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiJuly 26, 2026

    केके मिश्रा संवाददाता।

    संत कबीर नगर। 26 जुलाई 1999 को ‘कारगिल विजय दिवस’ के ऐतिहासिक और गौरवशाली अवसर पर, संत कबीर नगर जिले में अमर बलिदानियों की पावन स्मृति में एक भव्य एवं भावपूर्ण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह दिन भारतीय सशस्त्र बलों के उस अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है, जब 1999 में हमारे वीर जवानों ने कारगिल की दुर्गम और बर्फीली चोटियों पर तिरंगा फहराकर ‘ऑपरेशन विजय’ को पूर्ण सफलता दिलाई थी।

    इस गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्री चंद्रेश कुमार ने शिरकत की। कार्यक्रम का संयोजन, संचालन एवं स्वागत संबोधन जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल राम प्रकाश मिश्रा द्वारा किया गया।

    शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि :
    समारोह का शुभारंभ प्रातः 11:00 बजे मुख्य अतिथि के आगमन, माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात् उपस्थित सभी अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और नागरिकों ने दो मिनट का मौन रखकर मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले कारगिल युद्ध के 527 अमर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

    वीर नारियों और पदक विजेताओं का सम्मान:
    कार्यक्रम में जिले के गौरव एवं वीर चक्र विजेता सिपाही सत्यवान सिंह के भाई श्री विजय बहादुर सिंह, सेना मेडल (वीरता) से सम्मानित सेवारत हवलदार योगेन्द्र कुमार, अमर शहीदों की वीर नारियां, द्वितीय विश्व युद्ध की विधवाएं एवं लगभग 50 पूर्व सैनिक तथा उनके आश्रितों ने विशेष रूप से प्रतिभाग किया।

    मुख्य अतिथि द्वारा सेवारत पदक विजेता हवलदार योगेन्द्र कुमार को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही द्वितीय विश्व युद्ध की विधवाओं, वीर नारियों (शहीदों की पत्नियों) और जिले के वरिष्ठतम पूर्व सैनिकों को भी पूरे सम्मान के साथ सम्मानित किया गया।
    “युद्ध केवल सीमा पर नहीं, पूरा देश एक साथ लड़ता है” – कर्नल राम प्रकाश मिश्रा
    जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल राम प्रकाश मिश्रा ने अपने स्वागत संबोधन में युवाओं से जुड़ने पर गहरी प्रसन्नता और गर्व व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “एक पूर्व सैनिक एवं सैनिक कल्याण के कार्यों में जमीनी स्तर पर जुड़े होने के नाते मैं गहराई से महसूस करता हूँ कि युद्ध केवल सीमा पर सैनिक नहीं लड़ते, बल्कि पूरा देश एक साथ लड़ता है।”

    उन्होंने वीर नारियों और शहीदों के परिवारों के त्याग को ‘राष्ट्रीय धरोहर’ बताते हुए उन्हें वंदन किया और अपनी बात का समापन राष्ट्रप्रेम की इन ऊर्जावान पंक्तियों से किया:
    “जो भरा नहीं है भावों से, बहती जिसमें रसधार नहीं।
    वह हृदय नहीं है पत्थर है, जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं॥”
    “शहीदों का ऋण यह राष्ट्र कभी नहीं चुका सकता” – श्री चंद्रेश कुमार (एडीएम न्यायिक)
    मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्री चंद्रेश कुमार ने अपने भावपूर्ण संबोधन में शूरवीरों को नमन करते हुए कहा कि आज का दिन हर भारतीय के लिए गर्व और भावुकता का दिन है। उन्होंने वीर नारियों और शहीद आश्रितों के समक्ष नतमस्तक होते हुए कहा, “आपके पति, पिता या बेटे ने मातृभूमि के लिए जो सर्वोच्च बलिदान दिया है, उसका ऋण यह राष्ट्र कभी नहीं चुका सकता। आपने जिस असीम साहस के साथ अपने जीवन के सबसे बड़े दुःख को देश के गर्व में बदला है, वह हम सभी के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है।

    उन्होंने युद्ध पदक विजेताओं को युवा पीढ़ी का सच्चा आदर्श बताया। साथ ही, जिला प्रशासन की ओर से पूर्ण विश्वास दिलाते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार या किसी भी प्रशासनिक कार्य में प्रशासन पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की हर संभव सहायता के लिए सदैव उनके साथ खड़ा है; प्रशासन के द्वार उनके लिए हमेशा खुले हैं।

    कार्यक्रम के अंत में, “शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा” पंक्तियों के साथ अमर बलिदानियों को शत-शत नमन किया गया। समारोह का समापन ‘जय हिंद, जय भारत’ के गगनभेदी उद्घोष और जलपान के साथ हुआ ।

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleश्रावण मेला व कांवड़ यात्रा की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।
    Next Article रोटरी क्लब संत कबीर नगर का 18वां पदग्रहण समारोह संपन्न, प्रीतपाल सिंह ने संभाली अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    By P.K. RastogiSeptember 5, 20265

    •शाहीन-नफीसा से मिले डॉ. शेख, बोले- महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं। रिपोर्ट: विजय नागपाल।…

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202629

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202614

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202613
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.