Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » मेडिकल छात्र-छात्राओं को दिलाया स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संकल्प।

    मेडिकल छात्र-छात्राओं को दिलाया स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संकल्प।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiJuly 28, 2026

    •के.डी. मेडिकल कॉलेज में नशा मुक्ति जागरूकता सप्ताह का शुभारम्भ।

    रिपोर्ट: विजय नागपाल।

    मथुरा। केडी विश्वविद्यालय के चिकित्सा शिक्षा संस्थान केडी मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेण्टर में नशा मुक्ति जागरूकता सप्ताह का शुभारम्भ कॉलेज के डीन और प्राचार्य डॉ. आर.के. अशोका, विभागाध्यक्ष मेडिसिन डॉ. मंजू पांडेय, विभागाध्यक्ष मनोचिकित्सा डॉ. गौरव सिंह, डॉ. जयेश आदि ने मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने मादक पदार्थों, तम्बाकू, सिगरेट एवं अन्य नशीले पदार्थों से सदैव दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली।

    नशा मुक्ति जागरूकता अभियान सप्ताह का शुभारम्भ करने के बाद प्राचार्य डॉ. आर.के. अशोका ने विद्यार्थियों को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं से नशे से दूर रहकर अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

    डॉ. अशोका ने कहा कि नशे की प्रवृत्ति व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार और सामाजिक जीवन पर गम्भीर नकारात्मक प्रभाव डालती है। उन्होंने मादक पदार्थों के सेवन से जुड़े स्वास्थ्य जोखिमों, मादक पदार्थों से संबंधित अपराधों के कानूनी परिणामों और प्रारम्भिक हस्तक्षेप एवं परामर्श के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। डॉ. अशोका ने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे स्वयं नशामुक्त जीवन जिएं तथा अपने परिवार और समाज को भी नशे से बचाएं।

    मनोचिकित्सक डॉ. श्वेता सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि नशा मुक्ति जागरूकता सप्ताह के आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना तथा समाज में जागरूकता फैलाना है। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं में मादक द्रव्यों के सेवन से उत्पन्न बढ़ती चुनौतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा इस समस्या से निपटने के लिए जागरूकता, सतर्कता और सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से सोच-समझकर निर्णय लेने और नशामुक्त समाज के राजदूत के रूप में कार्य करने का आग्रह किया।

    कार्यक्रम में चिकित्सकों तथा मेडिकल छात्र-छात्राओं ने एक लघु नाटक का मंचन कर नशे से होने वाले शारीरिक तथा सामाजिक नुकसान की जानकारी दी। सामाजिक चेतना जगाते इस नाटक का मंचन डॉ. प्रगति सिंह, डॉ. देवांशी, डॉ. परिमिता, दीपाली, सलोनी डोगरा, संध्या कुमारी, डॉ. आयुष नागल, डॉ. आर्यन चौधरी, डॉ. अमन शर्मा, डॉ. रोनित सिंह, अभय तोमर आदि ने किया। अंत में महाविद्यालय के विभागाध्यक्षों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने नशामुक्त जीवन शैली अपनाते हुए समाज में जागरूकता फैलाने का सामूहिक संकल्प लिया।

    प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से पधारीं बहन बी.के. ज्योत्सना ने अपने सम्बोधन में कहा कि नशा केवल व्यक्ति के शरीर एवं मन को ही नहीं बल्कि उसके परिवार और करियर को भी पूरी तरह बर्बाद कर देता है। उन्होंने मेडिकल छात्र-छात्राओं से कहा कि राजयोग मेडिटेशन और सकारात्मक सोच के अभ्यास से मानसिक तनाव कम होता है, जिससे व्यक्ति नशे जैसी बुरी आदतों और नकारात्मकता से दूर रहता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से स्वस्थ, व्यसन-मुक्त जीवनशैली अपनाकर एक मजबूत, स्वस्थ और विकसित राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Article2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी वीआईपी पार्टी, तीसरे मोर्चे के संकेत।
    Next Article मुड़िया पूनो मेला 2026: सुरक्षा व सुविधाओं को लेकर अधिकारियों ने परिक्रमा मार्ग का किया संयुक्त निरीक्षण।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    By P.K. RastogiSeptember 5, 20264

    •शाहीन-नफीसा से मिले डॉ. शेख, बोले- महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं। रिपोर्ट: विजय नागपाल।…

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202628

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202614

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202610
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.