Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 5
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » विकसित भारत@2047′ के संकल्प को सिद्ध करने में ‘जेन-जेड’ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण- हरीश द्विवेदी

    विकसित भारत@2047′ के संकल्प को सिद्ध करने में ‘जेन-जेड’ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण- हरीश द्विवेदी

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiJuly 29, 2026

    •’My Friend Gen-Z Campus Connect’ के तहत जनपद बस्ती के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में हुआ सार्थक संवाद।

    ​बस्ती। भारतीय जनता पार्टी बस्ती के जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के निर्देशानुसार संचालित युवा जनसंवाद कार्यक्रम के अंतर्गत ‘My Friend Gen-Z Campus Connect’ के तहत “भारत@2047 जेन-जेड की भागीदारी” अभियान का भव्य आयोजन जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में किया गया।

    इसी क्रम में किसान प्रशिक्षण महाविद्यालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में बस्ती के पूर्व सांसद एवं असम प्रभारी श्री हरीश द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए, जहाँ उन्होंने युवाओं से सीधा संवाद स्थापित किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. रघुवर पांडेय ने किया।

    ​युवाओं को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद श्री हरीश द्विवेदी ने कहा आज का युवा केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की सबसे बड़ी ताकत है। यदि हम अपनी युवा पीढ़ी को सही, सकारात्मक और राष्ट्रवाद से ओतप्रोत मार्गदर्शन प्रदान करें, तो वे अपनी असीम ऊर्जा, नवीन सोच और आधुनिक तकनीक का उपयोग राष्ट्रहित में सर्वश्रेष्ठ तरीके से कर सकते हैं ,​संवाद के दौरान पूर्व सांसद ने इस बात पर विशेष बल दिया कि वर्तमान समय में कुछ भ्रामक तत्व और नकारात्मक शक्तियां अपने संकुचित राजनीतिक फायदे के लिए युवाओं को गुमराह करने का कुत्सित प्रयास कर रही हैं। ऐसे तत्वों से सजग रहना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। युवाओं को तथ्यों के आधार पर तर्क करने और भ्रामक सूचनाओं की पहचान करने की कला सीखनी होगी, यही राष्ट्र सेवा का पहला कदम है। केंद्र व प्रदेश सरकार इसी दूरदर्शी विजन के साथ निरंतर कार्य कर रही है ताकि ‘जेन-जेड’ को देश की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।

    अभियान के तहत अन्य शिक्षण संस्थानों में भी संवाद कार्यक्रमों का आयोजन हुआ ​अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ इंग्लिश लैंग्वेज भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता ने युवाओं के साथ देश की वर्तमान परिस्थितियों और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर सार्थक संवाद किया।​ एल.एफ.एस. स्कूल (कटरा) जिला मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया

    भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अजय पाल सिंह ने जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के हवाले से बताया कि “भारत@2047 जेन-जेड की भागीदारी” अभियान आगामी 7 अगस्त तक निरंतर जारी रहेगा। इसके अंतर्गत जनप्रतिनिधि और संगठन के पदाधिकारी जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों, विद्यालयों व इंटर कॉलेजों में जाकर युवाओं से सीधा संवाद करेंगे।

    इस अवसर पर मुख्य रूप से किसान प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शरद चंद्र वर्मा, शिव हर्ष उपाध्याय किसान इंटर कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य जितेंद्र शाही, डॉ. उपेंद्र शुक्ला, डॉ. दिलीप त्रिपाठी, अंकुर शुक्ला, विश्वास जी, पल्लव श्रीवास्तव, राजन कनौजिया सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन एवं युवा साथी उपस्थित रहे।

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleवन्यजीव खत्म तो जंगल खत्म और इंसान की सांसे भी खत्म।
    Next Article उधार के रुपये के विवाद ने ली युवक की जान, आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    शिक्षक दिवस पर ग्रामीण बैंक ने किया शिक्षकों का सम्मान।

    September 5, 2026

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 2026

    विद्या मंदिर में गूंजा श्रीकृष्ण का संदेश, श्रद्धा एवं उल्लास से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 3, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    By P.K. RastogiSeptember 5, 20263

    •शाहीन-नफीसा से मिले डॉ. शेख, बोले- महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं। रिपोर्ट: विजय नागपाल।…

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202627

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202613

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 20268
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.