Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » आरआईएस के विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय समस्याओं पर रखी बेबाक राय।

    आरआईएस के विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय समस्याओं पर रखी बेबाक राय।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiJuly 30, 2026

    •मॉडल यूनाइटेड नेशंस सम्मेलन में साझा कीं वैश्विक समस्याएं।
    •टीम ऑस्ट्रेलिया विजेता तथा टीम यूएसए रही उप-विजेता।

    रिपोर्ट: विजय नागपाल।

    मथुरा। राजीव इंटरनेशनल स्कूल में छात्र-छात्राओं को किताबी ज्ञान देने के साथ ही उनकी छिपी प्रतिभा और कौशल को निखारने के पर्याप्त अवसर भी मुहैया कराए जाते है। इसी कड़ी में विद्यालय में मॉडल यूनाइटेड नेशंस (एमयूएन) का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों की भूमिका निभाते हुए अपने कूटनीतिक कौशल, प्रभावी संवाद और नेतृत्व क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया।

    एमयूएन का शुभारम्भ मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर नवीन राठी, जीएलए यूनिवर्सिटी के प्रो. (डॉ.) व्यास मुनि तथा स्कूल की प्रिंसिपल नंदिता ढींगरा ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

    मॉडल यूनाइटेड नेशंस सम्मेलन को समसामयिक और प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए छात्र-छात्राओं को विभिन्न देशों इंडिया, यूके, यूएसए, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा एवं इजरायल का प्रतिनिधित्व करने वाले समूहों में विभाजित किया गया। सम्मेलन में छात्र-छात्राओं ने वैश्विक मुद्दों पर गहन चर्चा और विचार-विमर्श किया।

    छात्र-छात्राओं ने जलवायु परिवर्तन, मानवाधिकार और वैश्विक शांति जैसे जटिल अंतरराष्ट्रीय विषयों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में निर्णायक ब्रिगेडियर नवीन राठी और डॉ. व्यास मुनि ने छात्र-छात्राओं की सार्थक चर्चा, अहम अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर उनकी बहस तथा वैश्विक चुनौतियों से निपटने में उनके सुझावों की प्रशंसा की तथा उनके असाधारण प्रयासों, बातचीत कौशल, तात्कालिक बुद्धिमत्ता के आधार पर उन्हें विनर एवं रनर अप के खिताब प्रदान किए।

    अतिथियों द्वारा टीम ऑस्ट्रेलिया को विजेता, टीम यूएसए को उप-विजेता तथा इजरायल को अप्रिशिएसन पुरस्कार प्रदान किए गए। इतना ही नहीं टीम ऑस्ट्रेलिया को बेस्ट डेलिगेशन, टीम यूएसए को डिस्टिंग्विश डेलिगेशन एवं टीम इजराइल को डिप्लोमेटिक पोटेंशियल अवॉर्ड से नवाजा गया। विजेता विद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। मॉडल यूनाइटेड नेशंस कार्यक्रम की सफलता में प्रियंका चतुर्वेदी, प्रिया गर्ग, श्याम पांडेय एवं जहीर का विशेष योगदान रहा।

    आर.के. एज्यूकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. रामकिशोर अग्रवाल और स्कूल के चेयरमैन मनोज अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं के बेहतरीन प्रदर्शन की सराहना करते हुए विजेता-उपविजेता टीमों को बधाई दी। डॉ. रामकिशोर अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा कि इस तरह के आयोजनों से छात्र-छात्राओं को विश्व की घटनाओं, अंतरराष्ट्रीय संबंधों और संयुक्त राष्ट्र के कामकाज की गहरी समझ विकसित करने में मदद मिलती है।

    स्कूल के चेयरमैन मनोज अग्रवाल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से जहां छात्र-छात्राओं को वैश्विक बातों की जानकारी मिलती है वहीं उनके लिए भविष्य की सम्भावनाओं के द्वार खुलते हैं। श्री अग्रवाल ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हार-जीत की फिक्र न करते हुए सिर्फ मेहनत जारी रखिए, सफलता एक दिन कदम जरूर चूमेगी। अंत में विद्यालय की प्रिंसिपल नंदिता ढींगरा ने अतिथियों का आभार मानते हुए छात्र-छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleगुरु पूर्णिमा पर शत्तेसगढ़ आश्रम में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने किए स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के दर्शन।
    Next Article वृंदावन में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा, भक्तों ने लिया सुरेशानंद परमहंस गुरुदेव का आशीर्वाद।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    By P.K. RastogiSeptember 5, 20265

    •शाहीन-नफीसा से मिले डॉ. शेख, बोले- महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं। रिपोर्ट: विजय नागपाल।…

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202629

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202614

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202611
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.