Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » मुड़िया मेला सकुशल संपन्न: श्रद्धालुओं की सेवा और यातायात व्यवस्था में सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों ने निभाई मिसाल।

    मुड़िया मेला सकुशल संपन्न: श्रद्धालुओं की सेवा और यातायात व्यवस्था में सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों ने निभाई मिसाल।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiJuly 31, 2026

    रिपोर्ट: विजय नागपाल।

    मथुरा। राजकीय मुड़िया मेला गोवर्धन आज अपने पारंपरिक और आध्यात्मिक उल्लास के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया है। मेले के दौरान देश-विदेश से आए लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए नागरिक सुरक्षा विभाग (सिविल डिफेंस) के स्वयंसेवकों ने पूरी मुस्तैदी, निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

    जिलाधिकारी एवं नियंत्रक नागरिक सुरक्षा विभाग के विशेष निर्देशों के तहत 23 से 30 जुलाई तक चलने वाले इस मेले में सिविल डिफेंस की विशेष ड्यूटी लगाई गई थी। मेला अवधि के दौरान उमड़ने वाली भारी भीड़ और यातायात के भारी दबाव को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन को पूरा सहयोग देने के वास्ते प्रशासनिक अधिकारियों का मार्गदर्शन बेहद महत्वपूर्ण रहा। उप नियंत्रक कश्मीर सिंह, सहायक उप नियंत्रक नीरज श्रीवास्तव, चीफ वार्डन राजीव अग्रवाल, डिप्टी चीफ वार्डन कल्याण दास अग्रवाल, डिविजनल वार्डन भारत भूषण तिवारी, राजेश कुमार मित्तल तथा स्टाफ ऑफिसर दीपक चतुर्वेदी के कुशल निर्देशन में पूरी कार्ययोजना को अमलीजामा पहनाया गया।

    वार्डन पोस्ट संख्या-1 के पोस्ट वार्डन एवं मास्टर ट्रेनर इंजीनियर अशोक यादव के नेतृत्व में वार्डन एवं स्वयंसेवकों की टीम मैदान में डटी रही। इन सभी स्वयंसेवकों ने महाराणा प्रताप मंडी चौराहे और अत्यंत व्यस्त गोवर्धन चौराहे पर अपनी सेवाएं दीं। इनका मुख्य कार्य यातायात का सुचारू संचालन करना, अनियंत्रित भीड़ को संभालना, तथा अनजान श्रद्धालुओं को सही मार्ग दिखाना एवं उनकी हरसंभव सहायता करना था। सुबह की भोर से लेकर देर शाम तक ये स्वयंसेवक बिना थके अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद नजर आए।

    विशेष योगदान: मुड़िया मेले के दौरान सभी वार्डनों और स्वयंसेवकों ने लगातार मुस्तैद रहकर पुलिस प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया, जिससे गोवर्धन की सड़कों पर जाम की स्थिति से बचा जा सका और मेला पूरी तरह व्यवस्थित रहा।

    भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में घटना नियंत्रक अधिकारी अरविंद चौधरी सहित जिन प्रमुख वार्डनों और स्वयंसेवकों ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई, उनमें सतीश चंद्र शर्मा, विकास सोनी, राम कुमार चौहान, हेमंत, जीतेश सैनी, राम सैनी, सोहनलाल, चंद्रशेखर अग्रवाल,श्याम सिंह, रोहित कुशवाह, योगेश कुमार, शुभम कुमार, निवेस्वरी, अनुज, अरुन कुमार, अविनाश कुमार, नरेश अग्रवाल, गोविंद प्रसाद, राम सिंह, नंद किशोर, कौशल किशोर, पंकज गर्ग, विनोद, पंकज कुमार, देवेन्द्र कुमार, विनोद कुमार, जयवीर यादव, गुलशेर, पवन प्रकाश, पंकज धनगर, कन्हैया लाल परिहार, पवन, विशाल कश्यप, पिंकी, शैली अग्रवाल, विवेक, प्रवेश कुमार दीक्षित, राजेन्द्र सैनी, सोनू और नवीन शामिल रहे। इन सभी ने अपनी ड्यूटी को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाया।
    मेला समापन के इस अवसर पर जिला और

    पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने सिविल डिफेंस के सभी स्वयंसेवकों और वार्डनों की कार्यशैली की मुक्तकंठ से सराहना की है। अधिकारियों ने कहा कि इन स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी, सेवाभाव और तत्परता के कारण ही इस बार का मुड़िया मेला बिना किसी बड़ी बाधा के सफलतापूर्वक संपन्न हो सका और श्रद्धालुओं को एक सुरक्षित एवं सुगम यात्रा का अनुभव प्राप्त हुआ।

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Article‘भारत माता की जय’ पर बयानबाजी तेज, संत समाज ने मौलाना के वक्तव्य पर जताई आपत्ति।
    Next Article कांवड़ यात्रा पर AIMIM प्रवक्ता के बयान का संत समाज ने किया विरोध, कार्रवाई की उठाई मांग।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    मध्यप्रदेश में प्राथमिक शिक्षक बने अनुज पाठक, खुशी की लहर।

    September 6, 2026

    अखिलेश यादव भी मथुरा आकर करें रजत शिला पूजन।

    September 6, 2026

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    मध्यप्रदेश में प्राथमिक शिक्षक बने अनुज पाठक, खुशी की लहर।

    By P.K. RastogiSeptember 6, 20260

    रिपोर्ट: विजय नागपाल। बलदेव। बलदेव निवासी अनुज पाठक पुत्र राजेश पाठक का मध्यप्रदेश में प्राथमिक…

    अखिलेश यादव भी मथुरा आकर करें रजत शिला पूजन।

    September 6, 2026

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    मध्यप्रदेश में प्राथमिक शिक्षक बने अनुज पाठक, खुशी की लहर।

    September 6, 2026

    अखिलेश यादव भी मथुरा आकर करें रजत शिला पूजन।

    September 6, 2026

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202629

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202616

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202614
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.