Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » मा0 उपाध्यक्ष गो-सेवा आयोग की अध्यक्षता में गो-संरक्षण एवं अनुश्रवण मूल्यांकन समिति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।

    मा0 उपाध्यक्ष गो-सेवा आयोग की अध्यक्षता में गो-संरक्षण एवं अनुश्रवण मूल्यांकन समिति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiJuly 31, 2026

    •गोमाता की सेवा से हमारे संस्कार एवं संस्कृति की रक्षा होगी-मा0 उपाध्यक्ष।

    •मा0 उपाध्यक्ष, उ0प्र0 गो-सेवा आयोग द्वारा जनपद के प्रिंट/इलेक्ट्रानिक मीडिया बन्धुओं के साथ की गई प्रेस-वार्ता।

    केके मिश्रा संवाददाता।

    संत कबीर नगर। मा0 उपाध्यक्ष गो-सेवा आयोग, उ0प्र0 श्री महेश कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में गोवंश के संरक्षण, संवर्धन एवं अनुश्रवण मूल्यांकन समिति की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।

    इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा जगदंबा लाल श्रीवास्तव व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
    बैठक में सर्वप्रथम जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा मा0 उपाध्यक्ष गोसेवा आयोग, उ0प्र0 श्री महेश कुमार शुक्ल जी को बुके भेंट स्वागत किया गया।

    बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जनपद में गोशालाओं के संचालन सहित गो संरक्षण से सम्बंधित बिन्दुओं को आकड़ेवार अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि जनपद में इस समय कुल 12 गो-आश्रय स्थल हैं, जिसमें से 04 गो-आश्रय स्थल शहरी क्षेत्र में एवं 08 ग्रामीण क्षेत्रों में क्रियाशील हैं। वर्तमान में संरक्षित गोवंशों की कुल संख्या 1369 है।

    मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जनपद के विकासखंड हैंसर बाजार में नगर पंचायत द्वारा एक नई कान्हा गोशाला कुरमौर स्थापित किया गया है, जिसकी गोवंश संरक्षण क्षमता लगभग 200 है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में गो-आश्रय स्थलों में अतिरिक्त संरक्षित गोवंशों को धीरे-धीरे नए गो-आश्रय स्थल में स्थानांतरित किया जा रहा है।
    उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार वर्तमान में जनपद के 03 गो-आश्रय स्थलों बढ़या ठाठर, मझौरा एवं जिगिना को संचालित किए जाने हेतु एनजीओ को हस्तांतरित किया गया है।

    मा0 उपाध्यक्ष ने कहा कि गो-आश्रय स्थलों की संचालन व्यवस्था को किसी भी एनजीओ को हस्तांतरित करने से पहले संबंधित एनजीओ द्वारा किए गए विगत कार्यों की बैलेंस शीट एवं कार्य क्षमता एवं गुणवत्ता आदि के परीक्षण के उपरांत ही एनजीओ को दिया जाए एवं समय-समय पर एनजीओ द्वारा गो-शालाओं के संचालन व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण भी किया जाता रहे।

    मा0 उपाध्यक्ष जी को अवगत कराया गया कि जनपद में इस समय मा0 मुख्यमंत्री सहभागिता योजना अंतर्गत लाभान्वित हो रहे पशुपालकों की कुल संख्या 139 एवं सुपुर्द गोवंशों की संख्या 229 है। जिसके सापेक्ष गोवंशों के भारत पोषण हेतु माह जून 2026 तक का फंड रिक्वेस्ट पूर्ण कर दिया गया है।

    मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में छोटे गोवंशों के लिए नाद एवं पानी पीने के लिए छोटे-छोटे नाद की व्यवस्था हेतु एस्टीमेट बनाया जा रहा है तथा बीमार पशुओं हेतु आइसोलेशन वार्ड बनवाए जाने की व्यवस्था की जा रही है। जनपद में गोवंश हेतु हरे चारे की बुवाई कराई जा रही है तथा हरे चारे की बुवाई हेतु जमीन की पर्याप्त उपलब्धता है।

    मा0 उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग ने जनपद में गोवंशों के संरक्षण एवं अन्य संबंधित व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने हेतु समस्त संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनके विभाग से संबंधित गोवंशों के संरक्षण हेतु किया जा रहे कार्यों का प्रॉपर डॉक्यूमेंटेशन किया जाए।

    उन्होंने कहा कि गोवंश हेतु कितने क्षेत्रफल में हरा चारा बोया गया, संख्या के आधार पर कितने हरे चारे की आवश्यकता है आदि की समीक्षा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समस्त गो-आश्रय स्थलों पर किए गए वृक्षारोपण का समुचित संरक्षण किया जाए, मा0 उपाध्यक्ष जी ने उद्यान विभाग को निर्देशित किया कि विभाग में आवश्यक जैविक खाद एवं गोबर को गौशालाओं से प्राप्त किया जाए।

    मा0 उपाध्यक्ष जी ने जनपद में गोचर भूमि की उपलब्धता और चिन्ह्यांकन के निर्देश दिए, उन्होंने ग्राम पंचायत की गौशालाओं में नियमानुसार सभी रजिस्टर जैसे गोवंशों की संख्या, टैगिंग, टीकाकरण, चिकित्सा की स्थिति, पंचनामा एवं पोस्टमार्टम से संबंधित रजिस्टर में समस्त विवरण दर्ज करते हुए अपडेट रखना सुनिश्चित किया जाए। गोशालाओं में सीसीटीवी कैमरे की सक्रियता एवं खराब हुए कैमरा को संचालित करने के निर्देश दिए गए, गो-आश्रय स्थलों में छोटे-बड़े गोवंश के आधार पर वेरीकेटिंग कराई जाए।

    उन्होंने कहा कि गोवंश हेतु भूसा इत्यादि का संग्रह समय से कर लिया जाए जिससे उचित मूल्य पर भूसा का भंडारण किया जा सके। दाना, चोकर, चूनी की गुणवत्ता की परख की जाती रहे, हरा चारा एवं नेपियर के बुवाई की व्यवस्था गोवंशों की संख्या के अनुसार सुनिश्चित कराई जाए।

    मा0 उपाध्यक्ष जी ने समीक्षा के दौरान समस्त गो-आश्रय स्थलों में गोवंश हेतु स्वच्छ पेयजल, चूना, साफ-सफाई, वृक्षारोपण, आइसोलेशन वार्ड, हरा चारा सहित समस्त व्यवस्थाओं को सुनिश्चित बनाए रखने का निर्देश देते हुए कहा कि समस्त गौशालाओं से संबंधित सभी नोडल अधिकारी प्रत्येक सप्ताह गो-आश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण करें और मौके पर ही गोवंश हेतु उपलब्ध कराई जा रही समस्त सुविधाओं की समीक्षा करें और कमियों का निराकरण करना सुनिश्चित करें।

    उन्होंने कहा कि रात में गो-आश्रय स्थलों में नियुक्त केयरटेकर के रुकने की व्यवस्था बनाई जाए जिससे कर्मचारी रात में गौशालाओं में रहकर देख-रेख कर सकें।

    मा0 उपाध्यक्ष जी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सहित समस्त पशु चिकित्साधिकारियों से उनके अन्तर्गत आने वाले गोशालाओं में गोवंशों की स्थिति, स्वास्थ्य आदि के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए विभिन्न बिन्दुओं पर मार्ग दर्शन किया तथा कहा कि गोशालाओं एवं पशु चिकित्साधिकारियों की संख्या के उचित अनुपात में संरक्षण एवं देख-रेख की जिम्मेदारी सौपी जाए।

    मा0 उपाध्यक्ष द्वारा किसानों को मा0 मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के तहत गोवंशों का पालन एवं सेवा करने हेतु प्रेरित करने का भी सुझाव दिया तथा कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी स्वंय भी गोमाता की सेवा एवं गो संरक्षण के प्रति वेहद संवेदनशील है। मा0 मुख्यमंत्री जी की मंशा है कि गोसेवा में समाज की सम्पूर्ण सहभागिता हो, इस दिशा में अधिकारीगण किसानों को प्रोत्साहित करे।

    मा0 उपाध्यक्ष जी ने कहा कि गोवंशों के प्रति मानवीय संवेदना एवं गोमाता की भावना एवं प्रेम पैदा करे, गोवंशों का संरक्षण हमारे संस्कार से जुड़ा है। इनकी सेवा में हमारे संस्कार एवं संस्कृति की रक्षा होगी।

    जिलाधिकारी आलोक कुमार ने मा0 उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश गो-सेवा आयोग का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए समस्त संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि मा0 अध्यक्ष जी के मार्गदर्शन एवं निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए आख्या से अवगत कराएं।

    इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी हरिकेश यादव, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार प्रभात द्विवेदी, परियोजना निदेशक विजयंत कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी खलीलाबाद हृदय राम तिवारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पांडेय, जिला उद्यान अधिकारी समुद्र गुप्त मल्ल, जिला कृषि अधिकारी डॉ0 सर्वेश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी अरुण कुमार, खंड विकास अधिकारीगण एवं नगर पालिका/नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित पशु चिकित्साधिकारी आदि उपस्थित रहे।
    जनपद भ्रमण के दौरान मा0 उपाध्यक्ष उ0प्र0 गोसेवा आयोग श्री महेश कुमार शुक्ल जी द्वारा निरीक्षण गृह खलीलाबाद में जनपद के प्रिंट/इलेक्ट्रानिक मीडिया बन्धुओं के साथ प्रेस-वार्ता की गई।

    प्रेस वार्ता के दौरान मा0 उपाध्यक्ष जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के यशस्वी एंव लोकप्रिय मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के दूरदर्शी एंव कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार गो-सेवा को केवल सांस्कृतिक दायित्व नहीं, बल्कि मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार एक पवित्र एवं सतत कार्य के रूप में स्वीकार करते हुए सतत कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा निराश्रित एवं असहाय गोवंश के संरक्षण एवं वृहदायामी देखभाल के लिए व्यापक एवं बहु-आयामी योजनाएँ संचालित की जा रही है, जिनके सकारात्मक परिणाम प्रदेशभर में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे है।

    उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम-1955 के अंतर्गत गोवंश की सुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। गो-तस्करी जैसे गंम्भीर अपराधों से सम्बन्धित नियमों के उल्लघंन पर त्वस्ति एवं कठोर दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि शासन “गो-सेवा के प्रति अपनी अटूट निष्ठा एवं प्रतिबद्धता पर अटल है तथा कोई मी अनियमितता पाए जाने पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

    उन्होंने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री जी ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि निराश्रित गोवंश की सेवा एवं संरक्षण के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। राज्य सरकार गोवंश के प्रति अपनी संवेदनशीलता, मानवीय एवं समर्पित दृष्टिकोण के साथ सुशासन के सिद्धांतों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleमाटीकला कारीगरों को योजनाओं की दी जानकारी, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा।
    Next Article गुरु पूर्णिमा पर दिल्ली में सजा सनातन का भव्य संगम, पंडित संजय हरियाणा को मिली सनातन प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    By P.K. RastogiSeptember 5, 20265

    •शाहीन-नफीसा से मिले डॉ. शेख, बोले- महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं। रिपोर्ट: विजय नागपाल।…

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202629

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202615

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202613
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.