Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 5
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » मैं इतनी शर्मिंदा हूं कि नजरें भी नहीं उठा पा रही, पीएम मोदी के खिलाफ टिप्पणी करने वाली लड़की ने मांगी माफी।

    मैं इतनी शर्मिंदा हूं कि नजरें भी नहीं उठा पा रही, पीएम मोदी के खिलाफ टिप्पणी करने वाली लड़की ने मांगी माफी।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiAugust 1, 2026

    नई दिल्ली। नीट पेपर लीक मामले को लेकर देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए विरोध-प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला अब एक नया मोड़ ले चुका है। इस मामले में विवादों में घिरी रूचिका सिंह का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में वह अपने किए पर भारी पछतावा जताते हुए पूरे देश से माफी मांग रही है। रूचिका का कहना है कि उसने जो भी किया वह माफी के लायक नहीं है, लेकिन इसके साथ ही उसकी उम्र और उसकी पिछली पहचान को लेकर भी कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं, जिसने इस पूरे मामले को और भी उलझा दिया है।

    ‘यह मेरी पहली और आखिरी गलती है, मुझे माफ कर दें
    सामने आए नए वीडियो में रूचिका सिंह अपने बयानों पर गहरी शर्मिंदगी जताती हुई नजर आ रही है। वीडियो में उसने खुद को महज 15 साल का बताया है। रूचिका ने भावुक होते हुए कहा है कि उसने बहुत सी बुरी बातें कही हैं, जो किसी भी सूरत में माफी के योग्य नहीं हैं। उसने अपनी इस हरकत को ‘पहली और आखिरी गलतीÓ करार देते हुए देशवासियों से हाथ जोड़कर अपील की है। रूचिका का कहना है कि उसे अपने किए पर इतनी शर्म आ रही है कि वह खुद को आइने में भी नहीं देख पा रही है, इसलिए उसे इस भारी भूल के लिए माफ कर दिया जाए।

    उम्र पर गहराया सस्पेंस: वीडियो में 15 तो एफआईआर में 25 साल
    रूचिका सिंह के इस नए वीडियो ने उसकी वास्तविक उम्र को लेकर एक बड़ा सस्पेंस खड़ा कर दिया है। एक तरफ जहां वह वीडियो में खुद की उम्र 15 साल बता रही है, वहीं दूसरी तरफ पुलिस रिकॉर्ड कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की वकील स्मृति सिंह ने नोएडा पुलिस के पास एक औपचारिक एफआईआर दर्ज कराई थी। महिला वकील द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर दर्ज इस एफआईआर में युवती की उम्र 25 साल बताई गई है। इसी शिकायत पर नोएडा पुलिस ने रूचिका के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।

    सैलून में नेल आर्ट की ट्रेनिंग और आधार कार्ड का राज
    इस पूरे विवाद के बीच रूचिका सिंह से जुड़ा एक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, रूचिका ने नोएडा के एक सैलून में नेल आर्ट की ट्रेनिंग भी ली थी, जहां उसने अपनी असली पहचान छिपाने की कोशिश की थी। सेक्टर 135 स्थित इस सैलून के संचालक टीपी त्रिपाठी के अनुसार, करीब एक महीने पहले रूचिका उनके पास काम सीखने के मकसद से आई थी। उस वक्त उसने अपना नाम ‘मैनसिल जैन’ बताया था और तीन महीने की ट्रेनिंग के लिए आवेदन किया था। हालांकि, जब सैलून मालिक ने उससे पहचान के लिए आधार कार्ड मांगा, तो वह लगातार बहाने बनाने लगी। आधार कार्ड जमा करने को लेकर जब सैलून की तरफ से सख्ती बरती गई, तो उसने महज नौ दिन में ही ट्रेनिंग बीच में छोड़ दी और वहां से गायब हो गई।

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleसंसद में ‘पुजारी’ बनकर बुरे फंसे पप्पू यादव, रामलला के अपमान पर एफआईआर दर्ज; स्पीकर भी हुए सख्त।
    Next Article पारितोषिक वितरण के साथ नशामुक्ति जागरूकता अभियान का समापन।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    साइबर-फिजिकल सिस्टम से तकनीक आधारित भविष्य की नींव मजबूत कर रहा भारत।

    September 1, 2026

    जागरूक भारत मिशन जनजागृति पदयात्रा पहुंची हरियाणा, डॉ. शेख बोले- भ्रष्टाचार और नफरत के खिलाफ हिंदू-मुस्लिमों को मिलकर लड़ना होगा।

    August 31, 2026

    वरिष्ठ पत्रकार पंडित पंकज शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि, पत्रकारिता जगत में शोक।

    August 27, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    By P.K. RastogiSeptember 5, 20263

    •शाहीन-नफीसा से मिले डॉ. शेख, बोले- महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं। रिपोर्ट: विजय नागपाल।…

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202627

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202610

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 20267
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.