Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » हैकाथॉन में आरआईएस के छात्र-छात्राओं ने दिखाई बौद्धिक क्षमता।

    हैकाथॉन में आरआईएस के छात्र-छात्राओं ने दिखाई बौद्धिक क्षमता।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiAugust 5, 2026

    •टीम फॉर्मल सोसाइटी को पीछे छोड़ टीम बैट सिग्नल बनी विजेता।

    रिपोर्ट: विजय नागपाल।

    मथुरा। राजीव इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा 11 और 12 के छात्र-छात्राओं के बीच हुई हैकाथॉन प्रतियोगिता में नवाचार, तकनीकी कौशल और सहयोग की भावना का अनूठा संगम देखने को मिला। 16 टीमों के बीच हुई इस प्रतियोगिता में हर टीम के छात्र-छात्राओं ने कोडिंग प्रोग्रामों के माध्यम से अपने आइडियाज को कार्यशील तकनीकी मॉडल में बदलने की बेहतर कोशिश की।

    प्रतियोगिता के समापन अवसर पर अतिथियों ने टीम बैट सिग्नल को विनर, टीम फॉर्मल सोसाइटी को रनर अप तथा टीम सेफ सर्कल को सेकंड रनर अप का पुरस्कार प्रदान कर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

    एकदिनी हैकाथॉन प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने जहां कोडिंग प्रोग्रामों से निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया वहीं विभिन्न गेम्स, ऐप, वेबसाइट आदि क्षेत्रों में भी अपनी बौद्धिक क्षमता दिखाई। विद्यार्थियों ने ट्रेड सेवर, हिसाब क्विक, घोस्ट (टू हाइड सीक्योर मैसेज), चेटबॉट, फूड ब्रिज (फॉर सप्लायिंग एक्स्ट्रा फूड फॉर पीपुल इन नीड) आदि प्रोग्राम तैयार कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंत में निर्णायक मंडल में शामिल आरएटीएम की असिस्टेंट प्रोफेसर भाग्यश्री और असिस्टेंट प्रोफेसर (डॉ.) निधि वर्मा आर्य ने टीम बैट सिग्नल को विनर, टीम फॉर्मल सोसाइटी को रनर अप तथा टीम सेफ सर्कल को सेकंड रनर अप घोषित किया।

    विजेता टीम बैट सिग्नल में कक्षा 12 के विवान सारस्वत, सक्षम खंडेलवाल, आदित्य राघव, रनर अप टीम में कक्षा 12 के शौर्य शर्मा, गुंजन अग्रवाल, मधुर चतुर्वेदी एवं द्वितीय रनर अप टीम में कक्षा 11 के आरुष अग्रवाल, ईशान श्रीवास्तव, योगेश अग्रवाल का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला।

    अंत में अतिथि निर्णायकों द्वारा विजेता तथा उपविजेता छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी व सर्टिफिकेट प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।

    आर.के. एज्यूकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. रामकिशोर अग्रवाल ने विजेता-उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए अपने संदेश में कहा कि ऐसे आयोजन छात्र-छात्राओं को वास्तविक समस्याओं के समाधान के लिए प्रेरित करते हैं और उन्हें वैश्विक स्तर की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि बच्चों के मानसिक विकास के लिए इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन समय-समय पर आवश्यक है।

    स्कूल के चेयरमैन मनोज अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में सीखने को बहुत कुछ है। समय के साथ चलना है तो कोडिंग आदि की जानकारी अत्यंत आवश्यक है।

    स्कूल की प्रिंसिपल नंदिता ढींगरा ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में जीतने से अधिक जरूरी उसमें सहभागिता होती है। यदि आप लोग अपना प्रयास जारी रखेंगे तो एक दिन सफलता जरूर मिलेगी।

    प्रतियोगिता के सुचारु संचालन में कम्प्यूटर शिक्षकों अम्बिका जैन, प्रिया सेठ और रोहित का विशेष योगदान रहा। अंत में प्रिंसिपल नंदिता ढींगरा ने अतिथियों का बहुमूल्य समय देने के लिए आभार माना।

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Article500 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, संतनगर पुलिस की कार्रवाई।
    Next Article डीएम ने हाईटेक नर्सरी व कृषि विज्ञान केंद्र का किया निरीक्षण, किसानों तक अधिक प्रचार-प्रसार के दिए निर्देश।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    By P.K. RastogiSeptember 5, 20265

    •शाहीन-नफीसा से मिले डॉ. शेख, बोले- महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं। रिपोर्ट: विजय नागपाल।…

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202629

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202614

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202611
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.