Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » संस्कृति आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज के विद्यार्थियों ने शैक्षिक भ्रमण से पाया ज्ञान।

    संस्कृति आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज के विद्यार्थियों ने शैक्षिक भ्रमण से पाया ज्ञान।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiAugust 5, 2026

    रिपोर्ट: विजय नागपाल।

    मथुरा। संस्कृति आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल मथुरा के द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने भरतपुर एवं जयपुर में तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया। यह भ्रमण रसशास्त्र एवं भैषज्य कल्पना, द्रव्यगुण तथा अगदतंत्र विभागों द्वारा विद्यार्थियों को एनसीआईएसएम पाठ्यक्रम के तृतीय टर्म की शैक्षणिक जानकारियां देने के लिए आयोजित किया गया था।

    भ्रमण के प्रथम दिन विद्यार्थियों ने केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, भरतपुर का भ्रमण कर विभिन्न वनस्पतियों, औषधीय पौधों एवं पादप जैव विविधता का प्रत्यक्ष अध्ययन किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को द्रव्यगुण विषय के अंतर्गत औषधीय वनस्पतियों की पहचान, प्राकृतिक आवास, संरक्षण तथा चिकित्सकीय उपयोगिता को समझने का अवसर प्राप्त हुआ।

    इस दौरान विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, मानद विश्वविद्यालय, जयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया। संस्थान के कुलपति प्रो. संजीव शर्मा की अनुमति के बाद भ्रमण समन्वयक डॉ. मनिता के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने एनआईए ओपीडी, ओपीडी औषधि वितरण केंद्र, पंचकर्म आईपीडी, अगदतंत्र ओपीडी, नशा मुक्ति केंद्र एवं आईपीडी, अगदतंत्र संग्रहालय, डेमो हर्बल गार्डन, एडवांस्ड ह्यूमन फिजियोलॉजी लैब, वर्चुअल रियलिटी लैब, हिस्टोपैथोलॉजी लैब, केंद्रीय प्रयोगशाला तथा क्षेत्रीय कच्ची औषधि भंडार का अवलोकन किया।

    विद्यार्थियों ने अंतर्विषयक अध्ययन इकाइयों के अंतर्गत सौंदर्य प्रयोगशाला एवं क्लिनिक, आहार एवं पोषण, प्रिवेंटिव कार्डियोलॉजी, मर्म एवं खेल चिकित्सा तथा वृक्षायुर्वेद से संबंधित गतिविधियों की जानकारी भी प्राप्त की। बड़ी संख्या में रोगियों की उपस्थिति तथा व्यवस्थित विभागीय एवं चिकित्सालयीन कार्यप्रणाली से विद्यार्थी अत्यंत प्रेरित हुए।

    द्रव्यगुण विभागाध्यक्ष डॉ. सुदीप्त कुमार रथ, धन्वंतरि उपवन के प्रोफेसर एवं प्रभारी डॉ. सुमित तथा द्रव्यगुण विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. लक्ष्मी ने विद्यार्थियों को औषधीय पौधों, हर्बेरियम निर्माण, कच्ची औषधि पहचान, क्षेत्रीय कच्ची औषधि भंडार तथा धन्वंतरि उपवन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

    रसशास्त्र एवं भैषज्य कल्पना विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. ठाकुर राकेश सिंह तथा फार्मेसी प्रभारी डॉ. सोभनाथ ने विद्यार्थियों को रसशास्त्र विभाग, संग्रहालय, शिक्षण फार्मेसी, जीएमपी प्रमाणित फार्मेसी, औषधि परीक्षण प्रयोगशाला तथा बड़े स्तर पर औषधि निर्माण इकाई की कार्यप्रणाली से परिचित कराया।

    विद्यार्थियों ने आयुर्वेदिक औषधि निर्माण, गुणवत्ता परीक्षण, भंडारण, पैकेजिंग तथा बड़े पैमाने पर उत्पादन की प्रक्रियाओं का प्रत्यक्ष अध्ययन किया। अगदतंत्र विभाग के प्रोफेसर डॉ. शरद कुमार पोर्ते ने अगदतंत्र ओपीडी, संग्रहालय, विष विज्ञान तथा संबंधित चिकित्सकीय एवं शैक्षणिक गतिविधियों के विषय में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
    भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने शल्यतंत्र विभागाध्यक्ष एवं एनआईए के प्रो-वाइस चांसलर प्रो. डॉ. पी. हेमंत कुमार से भी भेंट की। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा जारी शल्य सीएमई की शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया।

    संस्कृति विश्वविद्यालय की सीईओ डॉ. मीनाक्षी शर्मा के प्रोत्साहन तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति उनकी सकारात्मक सोच पर आधारित यह भ्रमण विद्यार्थियों के लिए विशेष ज्ञानवर्धन का स्रोत बना। इस भ्रमण को डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. डी. एस. तोमर, प्राचार्य डॉ. मोहनन तथा उप-प्राचार्य डॉ. एकता कपूर ने आवश्यक प्रशासनिक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया।

    शैक्षणिक भ्रमण में महाविद्यालय की ओर से संकाय सदस्य भ्रमण समन्वयक डॉ. मितेश सिंह चौहान, डॉ. मनीष सिंह तोमर तथा डॉ. प्रतिभा विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहे। विद्यार्थी समन्वयक अभिषेक यादव एवं यश्वी जायसवाल ने भी भ्रमण की व्यवस्थाओं में सक्रिय एवं जिम्मेदार भूमिका निभाई।

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleवृन्दावन में राम जन्मभूमि ट्रस्ट की धार्मिक समिति के मनोनीत संतों का नागरिक अभिनंदन, श्री वामन भगवान महोत्सव समिति ने किया सम्मान।
    Next Article बारिश में जलभराव से परेशान चंद्रपुर वार्ड के लोग, सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    By P.K. RastogiSeptember 5, 20265

    •शाहीन-नफीसा से मिले डॉ. शेख, बोले- महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं। रिपोर्ट: विजय नागपाल।…

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202629

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202614

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202610
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.