Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » नवागंतुक नर्सिंग और पैरामेडिक्स छात्र-छात्राओं को दी अनुशासन की सीख।

    नवागंतुक नर्सिंग और पैरामेडिक्स छात्र-छात्राओं को दी अनुशासन की सीख।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiAugust 8, 2026

    •के.डी. कॉलेज ऑफ नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल साइंस में नए सत्र का शुभारम्भ।
    •ओरिएंटेशन प्रोग्राम में बताए नर्सिंग क्षेत्र में करियर के अवसर।

    रिपोर्ट: विजय नागपाल।

    मथुरा। केडी विश्वविद्यालय के शैक्षिक संस्थान के.डी. कॉलेज ऑफ नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल साइंस में शुक्रवार को नवागंतुक छात्र-छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों ने नर्सिंग और पैरामेडिकल साइंस के नवागंतुक छात्र-छात्राओं को अनुशासन और लगन-मेहनत से अपना लक्ष्य हासिल करने की सीख दी। वक्ताओं ने कहा कि नर्सिंग और पैरामेडिक्स में बेहतर प्रदर्शन के लिए क्षमता, व्यवहार, देखभाल और सेवाभाव का होना बहुत जरूरी है।

    ओरिएंटेशन प्रोग्राम का शुभारम्भ विश्वविद्यालय के सीईओ अरुण अग्रवाल, कुलपति डॉ. मनेष लाहौरी, उप-कुलपति डॉ. गौरव सिंह, कुलसचिव डॉ. विकास कुमार अग्रवाल, डीन और प्राचार्य डॉ. आर.के. अशोका, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गगनदीप सिंह, उप-प्राचार्या डॉ. गगनदीप कौर, परीक्षा नियंत्रक डॉ. अम्बरीश कुमार, के.डी. कॉलेज ऑफ नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल साइंस की प्राचार्या एन.पी. चानू आदि ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया।

    सीईओ अरुण अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि आधुनिक चिकित्सा पद्धति में प्रशिक्षित नर्सेज तथा योग्य पैरामेडिक्स की देश ही नहीं दुनिया भर में मांग है लिहाजा सभी विद्यार्थी लगन और मेहनत से इस क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं। श्री अग्रवाल ने सभी छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को के.डी. कॉलेज ऑफ नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल साइंस का चुनाव करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यहां न केवल बेहतर शिक्षा मिलेगी बल्कि प्रशिक्षण भी मिलेगा, जिससे कि आप लोग अपने सपनों को साकार कर सकें।

    कुलपति डॉ. मनेष लाहौरी ने कहा कि नर्सेज और पैरामेडिक्स स्वास्थ्य तथा चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हम अनुशासन में रहकर यदि लगन और मेहनत से पढ़ाई करें तो हर लक्ष्य आसानी से हासिल किया जा सकता है। डॉ. लाहौरी ने कहा कि के.डी. कॉलेज ऑफ नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल साइंस में न केवल आपको किताबी ज्ञान मिलेगा बल्कि उच्च प्रशिक्षण के भी पर्याप्त अवसर मिलेंगे।

    के.डी. मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेण्टर के डीन और प्राचार्य डॉ. आर.के. अशोका ने कहा कि नर्सिंग का क्षेत्र सम्भावनाओं से परिपूर्ण है। चिकित्सा क्षेत्र में चिकित्सक और नर्स एक गाड़ी के दो पहिए के समान हैं। डॉ. अशोका ने कहा कि नर्सिंग क्षेत्र में कार्यरत लोगों में अपने कार्य के बेहतर प्रदर्शन के लिए एबिलिटी, बिहेवियर और केयर एण्ड कम्पेशन का होना जरूरी है।

    परीक्षा नियंत्रक डॉ. अम्बरीश कुमार ने केडी विश्वविद्यालय और उससे जुड़े शैक्षिक संस्थानों के साथ ही विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. रामकिशोर अग्रवाल, प्रो-कुलाधिपति मनोज अग्रवाल के कृतित्व और व्यक्तित्व की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आर.के. ग्रुप का शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट स्थान है लिहाजा सभी छात्र-छात्राएं अनुशासन और मेहनत से शिक्षा और प्रशिक्षण हासिल कर अपने सपने साकार करें।

    के.डी. कॉलेज ऑफ नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल साइंस की प्राचार्या एन.पी. चानू ने नवागंतुक छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए कहा कि यह ओरिएंटेशन प्रोग्राम आपके जीवन के अगले स्टेज में पहला और बहुत महत्वपूर्ण कदम साबित होने वाला है। प्राचार्या चानू ने कहा कि के.डी. कॉलेज ऑफ नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल साइंस का उद्देश्य युवा और उत्साही छात्र-छात्राओं को अनुशासित, रचनात्मक और एथिकल प्रोफेशनल्स के रूप में विकसित करना है ताकि वे चिकित्सा के क्षेत्र में नजीर बन सकें।

    उप-प्राचार्य गौरव त्यागी ने अपने सम्बोधन में नवागंतुक छात्र-छात्राओं को कॉलेज के नियम-कायदों तथा पठन-पाठन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कि वे यहां अनुशासन में रहकर शिक्षा हासिल करें तथा अपने सेवाभावी कार्यों से चिकित्सा क्षेत्र में नजीर स्थापित करें। कॉलेज के शिक्षकों ने नवागंतुक छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गर्विता सोपेरना और डॉ. आयुष नागल ने किया तथा आभार कुलसचिव विकास कुमार अग्रवाल ने माना। वंदेमातरम् गीत के साथ ओरिएंटेशन प्रोग्राम का समापन हुआ।

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Article11 अगस्त को एक शाम भोले के नाम भव्य भजन संध्या का होगा आयोजन।
    Next Article संस्कृति विवि के विद्यार्थियों ने सीखी माइक्रोसाफ्ट की एज्युरे क्लाउड कंप्युटिंग।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    By P.K. RastogiSeptember 5, 20265

    •शाहीन-नफीसा से मिले डॉ. शेख, बोले- महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं। रिपोर्ट: विजय नागपाल।…

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202629

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202614

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202611
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.