Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 5
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » स्वतंत्रता समारोह : लाल किले की प्राचीर से पहली बार गूंजेगा ‘वंदे मातरम’, युवाशक्ति पर रहेगा विशेष फोकस।

    स्वतंत्रता समारोह : लाल किले की प्राचीर से पहली बार गूंजेगा ‘वंदे मातरम’, युवाशक्ति पर रहेगा विशेष फोकस।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiAugust 11, 2026

    नई दिल्ली। देश 15 अगस्त 2026 को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले से राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे। रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि वर्ष 2026 में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस ऐतिहासिक अवसर को चिह्नित करते हुए पहली बार लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया जाएगा।

    प्रधानमंत्री के लाल किले पहुंचने पर ‘वंदे मातरम्’ का गायन होगा। इसके बाद प्रधानमंत्री तिरंगा फहराएंगे और राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस वर्ष के समारोह में ‘युवा शक्ति’ को विशेष सम्मान दिया जाएगा और विकसित भारत 2047 के निर्माण में युवाओं के योगदान को रेखांकित किया जाएगा।

    ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर लाल किले को विशेष तौर पर फूलों से सजाया जाएगा। लाल किले की प्राचीर के सामने ज्ञान पथ पर 2,500 एनसीसी कैडेट और ‘माई भारत’ स्वयंसेवक ‘वंदे मातरम्’ की आकृति बनाएंगे। भारतीय वायु सेना का एमआई-17 हेलीकॉप्टर ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने का बैनर लेकर उड़ान भरेगा और लाल किले पर मौजूद लोगों पर पुष्पवर्षा करेगा।

    स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान लोगों को एकजुट करने वाले ‘वंदे मातरम्’ को सम्मान देने के लिए 8 अगस्त से देशभर में सैन्य बैंड प्रस्तुतियों का आयोजन किया जा रहा है। सेना, नौसेना, वायु सेना, भारतीय तटरक्षक बल, एनसीसी, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ, एसएसबी, बीएसएफ, आईडीएस, आरपीएफ और असम राइफल्स के बैंड 343 प्रमुख स्थानों पर 15 अगस्त तक प्रदर्शन करेंगे। इन कार्यक्रमों में आम नागरिक भी शामिल हो सकेंगे।

    समारोह में युवाओं की उपलब्धियों को भी प्रमुखता दी जाएगी। अंतरराष्ट्रीय भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और गणित ओलंपियाड 2026 में पदक जीतने वाले 19 छात्रों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है और उन्हें लाल किले की प्राचीर के निकट बैठाया जाएगा। समारोह स्थल की सजावट में भारत की परमाणु और अंतरिक्ष तकनीक में हुई प्रगति को भी प्रदर्शित किया जाएगा, जो विकसित भारत 2047 की यात्रा को दर्शाएगी।

    इस वर्ष लगभग 5,000 विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया है, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इनमें राष्ट्रीय नवाचार कार्यक्रमों से जुड़े युवा नवप्रवर्तक, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के उत्कृष्ट इंटर्न, सफल स्टार्टअप उद्यमी, पीएम कौशल विकास योजना के प्रशिक्षित युवा, माई भारत स्वयंसेवक, नमस्ते, पीएम अजय और सीड योजनाओं के लाभार्थी, तथा दिल्ली सरकार के स्कूलों के प्रतिभाशाली छात्र शामिल हैं।

    इसके अलावा महिला उद्यमी, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना और प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजना के लाभार्थियों को भी विशेष अतिथि के रूप में बुलाया गया है। भारत टैक्सी के सारथी, विभिन्न क्षेत्रों के वैज्ञानिक एवं नवाचारकर्ता तथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से जुड़े स्वयंसेवक भी समारोह का हिस्सा होंगे।

    सरकार ने उन लोगों को भी सम्मान देने का निर्णय लिया है, जो पर्दे के पीछे रहकर समाज की सेवा करते हैं। पीएम स्वनिधि योजना के स्ट्रीट वेंडर, स्वच्छ भारत मिशन के तहत कार्यरत सफाईकर्मी, दिल्ली मेट्रो के उत्कृष्ट कर्मचारी, कर्तव्य पथ और सेंट्रल विस्टा परियोजना से जुड़े श्रमिक तथा दिल्ली के सरकारी अस्पतालों के वार्ड अटेंडेंट और अन्य कर्मचारी भी समारोह में आमंत्रित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से पारंपरिक वेशभूषा में 1,500 से अधिक लोगों को भी समारोह देखने के लिए बुलाया गया है।

    स्वतंत्रता दिवस से पहले रक्षा मंत्रालय और माईगव के सहयोग से कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें ‘विकसित भारत 2047 के निर्माण में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की भूमिका’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता, ‘भारत 1947 बनाम भारत 2047’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता तथा संविधान, महिला स्वतंत्रता सेनानियों, अंतरिक्ष और परमाणु तकनीक से जुड़े ऑनलाइन क्विज शामिल हैं।

    इन प्रतियोगिताओं के करीब 600 विजेताओं को भी समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
    आमंत्रित अतिथियों की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। छह स्थानों पर 25 क्लॉक रूम, सहायता केंद्रों पर 200 स्वयंसेवक, जरूरतमंदों के लिए 20 व्हीलचेयर, सुबह 4 बजे से संचालित मेट्रो सेवा और आमंत्रितों के लिए नि:शुल्क यात्रा की व्यवस्था की गई है। पार्किंग की सुविधाएं, पैदल यात्रियों के लिए रैंप, गूगल और मैपल्स मैप पर ट्रैफिक जानकारी, तथा बारिश की स्थिति में रेन पॉन्चो भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

    इस वर्ष के निमंत्रण पत्र पर ‘सेवा तीर्थ’ की थीम को दर्शाया गया है, जो कर्तव्य, सेवा और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना का प्रतीक है। कार्यक्रम के बाद लाल किले परिसर में एनसीसी कैडेट और माई भारत स्वयंसेवकों की भागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा ताकि परिसर को तुरंत साफ किया जा सके और स्वच्छ भारत का संदेश दिया जा सके।

    पानी संरक्षण के संदेश को ध्यान में रखते हुए इस बार लाल किले के बैठने वाले अलग-अलग परिसरों के नाम देश की प्रमुख झीलों के नाम पर रखे गए हैं। वहीं, संभावित बारिश को देखते हुए लाल किले और आसपास के क्षेत्रों में जल निकासी तथा सीवरेज व्यवस्था की विशेष सफाई कराई जा रही है, ताकि समारोह के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous ArticleJPSC-JSSC अभ्यर्थियों के समर्थन में बीजेपी का आज ‘झारखंड बंद, रांची में बढ़ाई गई सुरक्षा; स्कूलों में भी छुट्टी।
    Next Article बाढ़ सुरक्षा कार्यों का अधिशासी अभियंता ने लिया जायजा।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    साइबर-फिजिकल सिस्टम से तकनीक आधारित भविष्य की नींव मजबूत कर रहा भारत।

    September 1, 2026

    जागरूक भारत मिशन जनजागृति पदयात्रा पहुंची हरियाणा, डॉ. शेख बोले- भ्रष्टाचार और नफरत के खिलाफ हिंदू-मुस्लिमों को मिलकर लड़ना होगा।

    August 31, 2026

    वरिष्ठ पत्रकार पंडित पंकज शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि, पत्रकारिता जगत में शोक।

    August 27, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    By P.K. RastogiSeptember 5, 20263

    •शाहीन-नफीसा से मिले डॉ. शेख, बोले- महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं। रिपोर्ट: विजय नागपाल।…

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202627

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202610

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 20264
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.