अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की भर्ती प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। भर्ती प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा के साथ शारीरिक परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता एवं अनुशासन की क्षमता को परखा गया।
एनसीसी भर्ती प्रक्रिया को सीटीओ डा. रामगोपाल सिंह, सूबेदार अजीत एवं हवलदार आशीष कुमार के मार्गदर्शन एवं देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को एनसीसी के अनुशासन, प्रशिक्षण एवं जिम्मेदारियों के संबंध में आवश्यक जानकारी भी दी।
कुलपति प्रो. पीके दशोरा, कुलसचिव कमांडर मनोज के. एवं परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि एनसीसी विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।


