•जसवंत सिंह भदौरिया इंस्टीट्यूट ग्रुप ऑफ टेक्नोलॉजी में राष्ट्रप्रेम और एकता का दिया संदेश।
रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। जसवंत सिंह भदौरिया इंस्टीट्यूट ग्रुप ऑफ टेक्नोलॉजी कॉलेज में एनसीसी विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। कॉलेज के चेयरमैन डॉ. हरिकृष्ण भदौरिया के कुशल नेतृत्व तथा एनसीसी के एएनओ गोविंद सिंह के निर्देशन में आयोजित यात्रा में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ सहभागिता की।


कार्यक्रम के संयोजक पवन दीक्षित रहे। तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारे लगाए। देशभक्ति के नारों से पूरा कॉलेज परिसर गूंज उठा और वातावरण राष्ट्रप्रेम से सराबोर हो गया।
एनसीसी कैडेट्स ने अनुशासनबद्ध तरीके से तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्र के प्रति समर्पण, एकता और जिम्मेदारी का संदेश दिया। विद्यार्थियों में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।
इस अवसर पर डॉ. गगन कुशवाहा, शैलेंद्र, विनोद देशवाल, पवन, मोहन पंडित एवं पत्रकार प्रेम सहित अन्य गणमान्यजन और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान “तिरंगा हमारी आन है, तिरंगा हमारी शान है”, “हर हाथ में तिरंगा, हर दिल में हिंदुस्तान” और “जय हिंद-वंदे मातरम्, भारत माता की जय” के नारों ने माहौल को देशभक्ति से भर दिया।
तिरंगा यात्रा के माध्यम से एनसीसी कैडेट्स ने युवाओं को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।


