रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि।
मिर्जापुर। हलिया विकासखंड के अंतर्गत भटवारी गांव स्थित जगधारी प्रसाद इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आदिवासी समाज का विशाल सम्मेलन आयोजित किया गया।आदिवासी सम्मेलन की आयोजक पूर्व प्रत्याशी छानबे विधानसभा कीर्ति कोल द्वारा किया गयाl मुख्य अतिथि पूर्व सांसद बालकुमार पटेल रहे lमंच पर कोल समाज के पदाधिकारी और पीली पगड़ी में एक साथ बैठे नजर आए।
कार्यक्रम में आदिवासी/कोल समाज के अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और राजनीतिक भागीदारी जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। आयोजकों ने समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।सम्मेलन में हलिया और आसपास के दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं शामिल हुए।
जन पंचायत में पूर्व विधायक रामकृपाल कोल राज नारायण निराला आशीष यादव योगेंद्र यादव रत्नाकर सिंह मुकुंद लाल यादव छोटू केशरवानी सुभाष पटेल आदि शामिल थे थेl अशोक कुमार सिंह मुन्ना जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी समाजवादी पार्टी जनपद मिर्जापुर


