Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » जनगणना कार्य में लापरवाही सहजनवा में 100 से अधिक प्रगणकों ने नहीं शुरू की मकानों की गिनती, दर्ज होगी FIR।

    जनगणना कार्य में लापरवाही सहजनवा में 100 से अधिक प्रगणकों ने नहीं शुरू की मकानों की गिनती, दर्ज होगी FIR।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiMay 30, 2026
    Vijaydoot News

    ​सहजनवा। राष्ट्रीय महत्व के कार्य ‘जनगणना’ को लेकर सहजनवा तहसील में तैनात प्रगणक गणनाकर्मी गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। जैसे ही विद्यालयों में छुट्टियां घोषित हुईं, वैसे ही ड्यूटी से बचने के लिए कई शिक्षकों और प्रगणकों के बीमार होने का सिलसिला शुरू हो गया है। स्थिति यह है कि तहसील क्षेत्र में तैनात करीब 100 से अधिक प्रगणकों ने अभी तक मकानों की गणना का बुनियादी काम भी शुरू नहीं किया है। कर्मचारियों की इस घोर लापरवाही और कार्य से जी चुराने की प्रवृत्ति के कारण सहजनवा तहसील मकान गणना के मामले में पूरे जनपद में पिछड़कर पांचवें स्थान पर पहुंच गई है।

    ​राजनीतिक दबाव और ड्यूटी से भागने की होड़

    ​वर्तमान में जनगणना के पहले चरण के तहत मकानों के सूचीकरण और गणना का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। सहजनवा तहसील के करीब सवा दो सौ 225 गांवों में व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए लगभग साढ़े आठ सौ 850 प्रगणकों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें से एक बड़े हिस्से ने अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए नजरी नक्शा तैयार कर मकानों की नंबरिंग और गणना का काम शुरू भी कर दिया है।

    चौरीचौरा टॉप पर, सहजनवा फिसला: जहां एक ओर जनपद में चौरीचौरा तहसील बेहतरीन कार्यशैली की बदौलत शीर्ष (टॉप) पर बनी हुई है, वहीं सहजनवा तहसील प्रगणकों की कामचोरी के कारण पांचवें पायदान पर खिसक गई है।

    प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, कई प्रगणक अपनी ड्यूटी कटवाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। बीमारी का बहाना बनाने के साथ-साथ अफसरों पर रसूखदार राजनीतिक व्यक्तियों और नेताओं के माध्यम से नाम हटवाने का भारी दबाव भी बनवाया जा रहा है। वहीं, कुछ कर्मचारी तो ऐसे हैं जो सीधे तौर पर ड्यूटी करने से ही साफ मना कर रहे हैं।

    ​लापरवाह शिक्षक पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी

    ​कर्मचारियों की इस मनमानी पर अब तहसील प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। पिपरौली ब्लॉक के कम्पोजिट विद्यालय कोठ बरवल में तैनात एक शिक्षक द्वारा जनगणना कार्य में घोर लापरवाही बरतने और आदेश की अवहेलना करने का मामला सामने आया है। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तहसील प्रशासन ने उक्त शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इस कार्रवाई से कामचोर कर्मचारियों में खलबली मच गई है।

    ​तहसीलदार की सख्त चेतावनी: कार्य न करने वालों पर होगी जेल की हवा

    ​इस पूरे मामले पर सहजनवा के तहसीलदार राकेश कुमार ने बेहद सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण और अनिवार्य राष्ट्रीय कार्य है। इसमें जिन भी अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर हर हाल में अपना कार्य पूरा करना होगा। जो भी प्रगणक या पर्यवेक्षक कार्य में लापरवाही बरतेंगे, ड्यूटी से भागेंगे या राजनीतिक दबाव बनवाने का प्रयास करेंगे, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे सभी डिफाल्टरों और काम न करने वालों के खिलाफ सीधे एफआईआर (FIR) दर्ज कराई जाएगी।

    ​तहसीलदार की इस सख्त हिदायत के बाद अब देखना यह होगा कि राजनीतिक रसूख और बीमारी का बहाना बनाने वाले ये प्रगणक कब तक जमीन पर उतरकर जनगणना के कार्य को गति देते हैं।

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleउद्घोषणा चस्पा कर फरार वारंटी के घर कराई गई मुनादी।
    Next Article सहजनवा के गरीब परिवारों को बड़ी सौगात 2 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक ‘कल्याण मंडपम’।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026
    Leave A Reply

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    By P.K. RastogiSeptember 5, 20264

    •शाहीन-नफीसा से मिले डॉ. शेख, बोले- महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं। रिपोर्ट: विजय नागपाल।…

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202627

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202614

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 20269
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.