बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र के निर्देशानुसार मण्डल अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व मे महसो में निकाला गया तिरंगा यात्रा । तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता के जयघोष और “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया यह तिरंगा यात्रा विजय प्रताप इण्टर कॉलेज महसों से राजा मैदान तक निकला गया।
तिरंगा यात्रा के दौरान मण्डल अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी ने कहा यह तिरंगा यात्रा हमारे वीर शहीदों के बलिदान, देश की एकता-अखंडता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश देती है। इस अवसर पर पूर्व विधायक महादेवा रवि सोनकर पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदंबा शुक्ला पूर्व मंडल अध्यक्ष दिवाकर सोनी मंडल महामंत्री शशि भूषण पांडे मंडल के महामंत्री प्रमोद गिरी जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा अमित गुप्ता राजन कनौजिया गोपाल गौड़ अर्जुन कनौजिया विकास गौड़ बहाऊ गुप्ता राजकुमार निषाद कृष्ण बिहारी पांडे रिंकू सोनकर मिथिलेश पांडे दिनेश गौड़ अरुण पांडे तरंग भट्ट रूद्रेश बहादुर पाल दुर्गेश सिंह त्रिजुगी नारायण दुबे संतोष पांडे देशबंधु शुक्ला चंद्रपाल चौधरी बाल रामेश्वर सिंह भावी प्रधान प्रत्याशी अर्जुन कनौजिया सहित तमाम कार्यकर्ता आमजनमानस उपस्थित हुऐ।
देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत भव्य तिरंगा यात्रा का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ। हाथों में तिरंगा और हृदय में मातृभूमि के प्रति अटूट सम्मान लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं राष्ट्रभक्तों ने यात्रा में सहभाग किया।


