Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » इंसान को कुरीतियों से दूर रखना है तो कराएं ब्रह्मा कुमारी आश्रम में एक महीने का प्रवास।

    इंसान को कुरीतियों से दूर रखना है तो कराएं ब्रह्मा कुमारी आश्रम में एक महीने का प्रवास।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiAugust 14, 2026

    •फलाहारी महाराज ने लिखा प्रधानमंत्री को पत्र

    रिपोर्ट: विजय नागपाल।

    मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर-मस्जिद मामले के याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर देश के उच्च पदों पर नियुक्त होने वाले लोगों को ब्रह्माकुमारी आश्रम, माउंट आबू में एक माह का प्रवास कराने का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि यदि इंसान को भ्रष्टाचार, चंदा चोरी, दुराचार, क्रोध, माया-मोह जैसी कुरीतियों से दूर रखना है तो उसे आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव कराना आवश्यक है।

    दिनेश फलाहारी महाराज ने पत्र में कहा कि उन्होंने स्वयं ब्रह्माकुमारी आश्रम जाकर वहां की जीवनशैली और आध्यात्मिक वातावरण को देखा है। उनके अनुसार आश्रम में रहने वाले भाई-बहनों के जीवन में स्वच्छता, अनुशासन, पवित्रता और सेवा की भावना दिखाई देती है। उन्होंने बताया कि आश्रम में सुबह तीन बजे जागरण, भजन, योग साधना और ‘मुरली’ के ज्ञान के माध्यम से आध्यात्मिक जीवन जीने की प्रेरणा दी जाती है।

    उन्होंने आश्रम के वातावरण की प्रशंसा करते हुए कहा कि वहां की हरियाली, स्वच्छता और शांत वातावरण अत्यंत प्रभावित करने वाला है। आश्रम में मोर, चिड़िया और गिलहरी जैसे पशु-पक्षी भी सहज रूप से लोगों के हाथों से दाना चुगते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा शांत और पवित्र वातावरण उन्हें लंदन में भी देखने को नहीं मिला।

    फलाहारी महाराज ने कहा कि उन्हें अपने तप और त्याग पर अहंकार था, लेकिन ब्रह्माकुमारी आश्रम के भाई-बहनों की साधना और सेवा भावना देखकर उनका अहंकार भी समाप्त हो गया। उन्होंने आश्रम में श्रीकृष्ण के विग्रह का उल्लेख करते हुए कहा कि अखंड भारत के मालिक और सोलह कलाओं में निपुण श्रीकृष्ण के स्वरूप का दर्शन व्यक्ति को आध्यात्मिक रूप से प्रभावित करता है।

    उन्होंने पत्र में यह भी कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्थान की सेवाएं 140 देशों तक फैली हैं और आश्रमों में सेवा करने वाली बहनें स्थानांतरण होने पर बिना किसी सिफारिश के सहज भाव से दूसरे आश्रम में चली जाती हैं। उनके अनुसार आश्रम में रहने वाले भाई-बहन किसी से उपहार या लिफाफा स्वीकार नहीं करते और सेवा को प्राथमिकता देते हैं।

    दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि आज का मनुष्य माया और भौतिक संपत्ति एकत्र करने में लगा हुआ है। यदि वास्तव में अच्छे और संस्कारवान इंसान देखने हैं तो एक बार ब्रह्माकुमारी आश्रम अवश्य जाना चाहिए।

    उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी देश के गौरव हैं और भारत को विश्वगुरु बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि जिन लोगों को सरकार में उच्च पदों पर जिम्मेदारी दी जाती है, उन्हें पदभार ग्रहण करने से पहले ब्रह्माकुमारी आश्रम, माउंट आबू में एक माह का प्रवास कराया जाए। इससे वे मोह-माया से ऊपर उठकर बेहतर इंसान बनने और देशसेवा में अधिक समर्पण के साथ भूमिका निभाने के लिए प्रेरित हो सकेंगे।

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleसीडीओ की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक हुई आयोजित।
    Next Article बीएसए मथुरा का बड़ा फैसला: एक दिन अनुपस्थिति पर रुका 279 शिक्षकों का वेतन बहाल, दी कड़ी चेतावनी।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    शिक्षक दिवस पर ग्रामीण बैंक ने किया शिक्षकों का सम्मान।

    September 5, 2026

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 2026

    विद्या मंदिर में गूंजा श्रीकृष्ण का संदेश, श्रद्धा एवं उल्लास से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 3, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    मध्यप्रदेश में प्राथमिक शिक्षक बने अनुज पाठक, खुशी की लहर।

    By P.K. RastogiSeptember 6, 20260

    रिपोर्ट: विजय नागपाल। बलदेव। बलदेव निवासी अनुज पाठक पुत्र राजेश पाठक का मध्यप्रदेश में प्राथमिक…

    अखिलेश यादव भी मथुरा आकर करें रजत शिला पूजन।

    September 6, 2026

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    मध्यप्रदेश में प्राथमिक शिक्षक बने अनुज पाठक, खुशी की लहर।

    September 6, 2026

    अखिलेश यादव भी मथुरा आकर करें रजत शिला पूजन।

    September 6, 2026

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202629

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202616

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202614
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.