Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » मथुरा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा शहर।

    मथुरा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा शहर।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiAugust 14, 2026

    •भारत माता के जयघोष और वंदे मातरम् के नारों से गूंजा शहर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका का संकल्प।

    रिपोर्ट: विजय नागपाल।

    मथुरा। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी मथुरा महानगर की ओर से गुरुवार को विकास बाजार स्थित भगत सिंह पार्क के निकट भाजपा कार्यालय से भव्य हर घर तिरंगा–तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और राष्ट्रप्रेमी नागरिक यात्रा में शामिल हुए। भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के गगनभेदी नारों से शहर का वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया।

    तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए मथुरा प्रभारी मंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार में बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता, संप्रभुता और करोड़ों देशवासियों की भावनाओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उनके त्याग और बलिदान को स्मरण रखना तथा देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

    उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण अभियान है। प्रत्येक घर पर तिरंगा शान से लहराने से देश के प्रति नागरिकों की प्रतिबद्धता और राष्ट्रप्रेम की भावना प्रदर्शित होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।

    मथुरा-वृंदावन विधायक एवं हिमाचल प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कहा कि तिरंगा भारत की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस हमें उन महान क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का स्मरण कराता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि आजादी केवल अधिकारों का बोध नहीं कराती, बल्कि राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों का भी एहसास कराती है। प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज और देश के विकास में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

    भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं मांट विधायक राजेश चौधरी ने कहा कि तिरंगा यात्रा राष्ट्र की एकता और अखंडता का संदेश देने वाली यात्रा है। राष्ट्रीय ध्वज देश के प्रत्येक नागरिक को एक सूत्र में बांधता है। उन्होंने कहा कि देश के प्रति सम्मान और कर्तव्य की भावना प्रत्येक नागरिक के भीतर मजबूत होनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है और दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से स्वतंत्रता दिवस का संदेश प्रत्येक घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

    भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा कि महानगर के सभी मंडलों में तिरंगा यात्राओं के माध्यम से राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया है। तिरंगा प्रत्येक भारतीय के गौरव, स्वाभिमान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक कार्यकर्ता और नागरिक को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान के प्रति अपने संकल्प को मजबूत करना चाहिए।

    उन्होंने यात्रा में शामिल सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रहित से जुड़े प्रत्येक अभियान को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं जिला वहीं मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा श्याम शर्मा ने बताया तिरंगा यात्रा विकास बजाज से प्रारंभ होकर होली गेट भरतपुर गेट होती हुई भगत सिंह पार्क पर समापन हुई।

    वहीं उन्होंने बताया तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ता 200 मीटर तिरंगे तरंगे झंडे को लेकर चल रहे थे वहीं श्याम शर्मा ने बताया तिरंगा यात्रा का होली गेट पहुंचने पर सफाई मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष महेश काजू ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि मथुरा की धरती भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि होने के साथ-साथ देशभक्ति और सांस्कृतिक चेतना की भी धरती है। यहां से निकली तिरंगा यात्रा राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

    उन्होंने यात्रा में शामिल छात्र-छात्राओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रहित से जुड़े अभियानों में समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी ही उनकी सफलता की सबसे बड़ी ताकत है।

    इस अवसर पर गोवर्धन विधानसभा के विधायक ठा.मेघ श्याम सिंहतिरंगा यात्रा संयोजक चंद्रपाल कुंतल सहसंयोजक दीपक गोला महामंत्री कुंज बिहारी चतुर्वेदी ज्ञानेंद्र राणा उपाध्यक्ष राम किशन पाठक ललित गौतम सुरेंद्र सिंह प्रधान संजय शर्मा जिला मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा मलय राठौर पूजा चौधरी कल्पना गर्ग नीलम पांडे पार्षद अंकुर गुर्जर पार्षद शिवकुमार रावत विजय शर्मा मोहन भारद्वाज पूर्व मेयर मुकेश आर्य बंधु ओबीसी राष्ट्रीय आयोग के सदस्य भुवन भूषण कमल जिला सहकारी संघ अध्यक्ष सुल्तान सिंह तरकर पूर्व जिला अध्यक्ष डीपी गोयल मुकेश खंडेलवाल गर्ग युवा मोर्चा महानगर यज्ञ दत्त कौशिक मंडल अध्यक्ष नितिन कौशिक हाकिम सिंह टीटू जितेंद्र वार्ष्णेय राजू चौधरी लोकेश तायल लोकेश निषाद अजय सिंह राजावत बादल शर्मा नितिन चतुर्वेदी बृजेश अहेरिया अमित पाठक प्रणय पाराशर आदि मौजूद रहे।

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleलोकमाता अहिल्या बाई होल्कर की पुण्यतिथि पर सपा ने अर्पित की श्रद्धांजलि।
    Next Article कृष्ण जन्मभूमि विवाद में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा संकेत, प्रतिनिधित्व का मामला हाईकोर्ट भेजने के संकेत।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    By P.K. RastogiSeptember 5, 20265

    •शाहीन-नफीसा से मिले डॉ. शेख, बोले- महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं। रिपोर्ट: विजय नागपाल।…

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202629

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202614

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202611
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.