Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: शहीदों को श्रद्धांजलि, सामाजिक सौहार्द का लिया संकल्प।

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: शहीदों को श्रद्धांजलि, सामाजिक सौहार्द का लिया संकल्प।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiAugust 15, 2026

    •विभाजन की विभीषिका भूले नहीं, उससे सीख लेकर भविष्य संवारें: महेश शुक्ला

    बस्ती। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर विकास भवन में गरिमापूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि गौ सेवा आयोग उ0प्र0, उपाध्यक्ष महेश शुक्ला द्वारा की गई। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं संभ्रांत नागरिकों ने भारत विभाजन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले लोगों तथा विस्थापन और अमानवीय परिस्थितियों का सामना करने वाले परिवारों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।
          कार्यक्रम के दौरान भारत विभाजन की विभीषिका, उससे उत्पन्न परिस्थितियों, व्यापक स्तर पर हुए विस्थापन तथा उस दौर में लोगों द्वारा झेली गई पीड़ा एवं संघर्ष पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया गया। डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से विभाजन के समय की घटनाओं एवं उसके सामाजिक प्रभावों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। उपस्थित अधिकारियों एवं नागरिकों ने डॉक्यूमेंट्री को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ देखा तथा विभाजन की त्रासदी से प्रभावित लोगों के प्रति अपनी श्रद्धा एवं संवेदना व्यक्त की।
         इस अवसर पर श्री शुक्ला ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हमें देश के इतिहास के उस अत्यंत पीड़ादायक अध्याय को स्मरण करने का अवसर प्रदान करता है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों को अपना घर, परिवार, संपत्ति और मातृभूमि छोड़कर विस्थापन का दंश झेलना पड़ा। अनेक परिवारों ने कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए अपने जीवन को पुनः व्यवस्थित किया। यह दिवस उन सभी लोगों के संघर्ष, त्याग, धैर्य एवं बलिदान को नमन करने का अवसर है।
           उन्होंने कहा कि इतिहास को याद करने का उद्देश्य केवल अतीत की पीड़ा को स्मरण करना नहीं, बल्कि उससे सीख लेकर वर्तमान और भविष्य को बेहतर बनाना भी है। हमें समाज में आपसी भाईचारे, प्रेम, सद्भाव, सहिष्णुता एवं एकता की भावना को निरंतर मजबूत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी को मिल-जुलकर राष्ट्रहित में कार्य करते हुए सामाजिक सौहार्द एवं शांति का वातावरण बनाए रखना चाहिए।
         इस अवसर पर सभी से अपील की गई कि वे अपने-अपने घरों के ऊपर राष्ट्रीय ध्वज को सम्मानपूर्वक फहराएं तथा राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा, सम्मान एवं गौरव की भावना को प्रदर्शित करें। उपस्थित नागरिकों ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, राष्ट्र की एकता एवं अखंडता तथा सामाजिक समरसता को बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर संभ्रांत नागरिक सरदार जगवीर सिंह, प्रभुप्रीत सिंह, ज्ञानी प्रदीप सिंह, नरेश सडाना, सरदार कुलदीप, श्रीमती सविता, राजेन्द्र सिंह, तेजपाल सिंह सहित अन्य लागो ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का सम्पान दो मिनट का मौन रखकर तथा कैंडल मार्च निकाल कर किया गया।

         कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव , पीडी आनन्द कुमार गुप्ता, जिला पंचायतराज अधिकारी घनश्याम अधिकारी,जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी विकास नरायण  सहित संबंधित अधिकारी, संभ्रांत नागरिक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका मानवी सिंह ने किया।

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleडीएम की अध्यक्षता में ‘‘विभाजन विभीषिक स्मृति दिवस’’ पर गोष्ठी का हुआ आयोजन।
    Next Article भुजैनी में गूंजे भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे, निकली भव्य तिरंगा यात्रा।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    शिक्षक दिवस पर ग्रामीण बैंक ने किया शिक्षकों का सम्मान।

    September 5, 2026

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 2026

    विद्या मंदिर में गूंजा श्रीकृष्ण का संदेश, श्रद्धा एवं उल्लास से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 3, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    By P.K. RastogiSeptember 5, 20265

    •शाहीन-नफीसा से मिले डॉ. शेख, बोले- महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं। रिपोर्ट: विजय नागपाल।…

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202629

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202614

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202613
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.