Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » एसआर इंटरनेशनल एकेडमी में भारत माता के जयघोष के बीच पूर्व विधायक जय चौबे ने किया ध्वजारोहण।

    एसआर इंटरनेशनल एकेडमी में भारत माता के जयघोष के बीच पूर्व विधायक जय चौबे ने किया ध्वजारोहण।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiAugust 16, 2026

    •अमर शहीदों के बलिदान का इतिहास जानकर राष्ट्र निर्माण में निभाएं अपनी भूमिका : जय चौबे

    •अनुशासन, संस्कार और कठिन परिश्रम से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना : डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी व राकेश चतुर्वेदी

    केके मिश्रा संवाददाता।

    संत कबीरनगर। नाथनगर में स्थित शैक्षणिक संस्थान एसआर इंटरनेशनल एकेडमी में स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ देशभक्ति, उत्साह और राष्ट्रभक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाई गई। भारत माता के जयघोष, राष्ट्रगान और देशभक्ति गीतों के बीच आयोजित समारोह में पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने एकेडमी के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश चतुर्वेदी के साथ ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।

    इस दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के माहौल में डूबा हुआ था विद्यालय परिसर के अंदर हर तरफ से भारत माता की जय वंदे मातरम जैसे गगन बेदी नारों से गूंज रहमान हो रहा था।

    कार्यक्रम के शुभारंभ में मां सरस्वती और संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। पूर्व विधायक जय चौबे, सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी, एसआर इंटरनेशनल एकेडमी के मैनेजिंग डायरेक्टर राकेश चतुर्वेदी, असिस्टेंट डायरेक्टर मनोज पांडेय, पीजी कॉलेज के प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय और प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार गोस्वामी ने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया।

    मुख्य अतिथि जय चौबे ने अपने संबोधन में कहा कि आजादी हमें विरासत में नहीं मिली है, बल्कि इसके लिए लाखों वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। इसलिए युवाओं को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास का गहन अध्ययन करना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि शहीदों के संघर्ष, त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर ही युवा पीढ़ी देश के प्रति अपने दायित्वों को समझ सकती है। राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना ही सच्ची देशभक्ति है और इसी के माध्यम से भारत को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है।

    सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि अमर शहीदों ने फांसी के फंदों को चूमकर और अपने खून की आहुति देकर देश को आजादी दिलाई है। आज के युवाओं की जिम्मेदारी है कि वे इस आजादी की रक्षा करते हुए देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अनुशासन, संस्कार और कठिन परिश्रम को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि यही अमर शहीदों के सपनों को साकार करने का सबसे प्रभावी माध्यम है।

    मैनेजिंग डायरेक्टर एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि शिक्षा केवल रोजगार प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत नींव है। शिक्षा, समाजसेवा, व्यवसाय और रोजगार सभी का उद्देश्य देश के विकास से जुड़ा होना चाहिए। छात्र-छात्राओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर कठिन परिश्रम करना चाहिए, ताकि वे देश के नवनिर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों के प्रति संकल्प लेने का भी अवसर है।

    कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। छात्र-छात्राओं ने तिरंगे के सम्मान, राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने तथा देशहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

    इस अवसर पर डिप्टी डायरेक्टर मनोज कुमार पांडेय, प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय, प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार गोस्वामी, मायाराम पाठक, अजय मिश्र, कृष्णा मिश्रा, महेन्द्र चौधरी, हरिश्चंद्र यादव, प्रेम प्रकाश पांडेय, प्रीति मिश्रा, रिवाना मुखिया, धर्मेंद्र चौरसिया, एस.एन. शुक्ला सहित संस्थान के शिक्षक, कर्मचारी, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleजनपद में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूम-धाम एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया।
    Next Article देश की प्रगति और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : उदयराज तिवारी
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    मध्यप्रदेश में प्राथमिक शिक्षक बने अनुज पाठक, खुशी की लहर।

    September 6, 2026

    अखिलेश यादव भी मथुरा आकर करें रजत शिला पूजन।

    September 6, 2026

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    मध्यप्रदेश में प्राथमिक शिक्षक बने अनुज पाठक, खुशी की लहर।

    By P.K. RastogiSeptember 6, 20260

    रिपोर्ट: विजय नागपाल। बलदेव। बलदेव निवासी अनुज पाठक पुत्र राजेश पाठक का मध्यप्रदेश में प्राथमिक…

    अखिलेश यादव भी मथुरा आकर करें रजत शिला पूजन।

    September 6, 2026

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    मध्यप्रदेश में प्राथमिक शिक्षक बने अनुज पाठक, खुशी की लहर।

    September 6, 2026

    अखिलेश यादव भी मथुरा आकर करें रजत शिला पूजन।

    September 6, 2026

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202629

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202616

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202614
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.