Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।

    रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiAugust 17, 2026

    रिपोर्ट: विजय नागपाल।

    मथुरा। रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस की थीम “विकसित भारत 2047 – युवा शक्ति” के अनुरूप विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यबोध तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भूमिका का संदेश दिया गया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन श्री वीरेंद्र गोयल जी द्वारा किया गया। समारोह के दौरान विद्यालय की काउंसलिंग कमिटी के सदस्यों ने चेयरमैन श्री वीरेंद्र गोयल जी को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया। यह गरिमामय क्षण समारोह का प्रमुख आकर्षण रहा तथा विद्यार्थियों में अनुशासन, सम्मान और देशभक्ति की भावना को और सुदृढ़ करने वाला रहा।

    इस अवसर पर विद्यालय की निर्देशिका श्रीमती लता गोयल, प्रधानाचार्य श्री राजेश कुमार शर्मा, उप-प्रधानाचार्य श्री प्रभात सिंह, श्री हिमांशु गोयल, डॉ. सुप्रिया शर्मा, इनर व्हील क्लब की श्रीमती दीपा गर्ग, राजरानी, रेखा महेश्वरी, मीनाक्षी अग्रवाल सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यालय परिवार के सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण, दीप प्रज्वलन तथा राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों के साथ हुआ।

    विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों, भाषणों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को नमन किया। प्रस्तुतियों में भारत की गौरवशाली विरासत, राष्ट्रीय एकता, देशप्रेम तथा विकसित भारत 2047 के संकल्प को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।

    मार्शल आर्ट एवं पिरामिड नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों ने समारोह में जोश और उत्साह का संचार कर दिया। विद्यार्थियों ने अद्भुत तालमेल, अनुशासन, शारीरिक दक्षता एवं आत्मविश्वास का परिचय देते हुए अपनी प्रस्तुतियों से उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशेष रूप से पिरामिड नृत्य में विद्यार्थियों के सामूहिक समन्वय और मार्शल आर्ट में प्रदर्शित साहस एवं कौशल ने समारोह को रोमांचक एवं यादगार बना दिया।

    इस अवसर पर विद्यालय की निर्देशिका श्रीमती लता गोयल जी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि स्वतंत्रता केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को समझने और उन्हें निभाने का संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने कहा कि आज का युवा भारत की सबसे बड़ी शक्ति है। विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, ज्ञान, अनुशासन और सकारात्मक सोच का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, नैतिक मूल्यों, आत्मनिर्भरता और नवाचार को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि “विकसित भारत 2047” का सपना तभी साकार होगा, जब देश का युवा अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए ईमानदारी, परिश्रम और समर्पण के साथ आगे बढ़ेगा।

    कार्यक्रम में श्री उमाशंकर गौतम ने अपने वक्तव्य के माध्यम से महान दार्शनिक, राष्ट्रवादी एवं आध्यात्मिक चिंतक श्री अरविंद घोष जी के जीवन, विचारों और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उनके जन्मदिवस का स्मरण करते हुए विद्यालय परिवार ने श्री अरविंद जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा विद्यार्थियों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

    विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजेश कुमार शर्मा जी ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आजादी हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का भी बोध कराती है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा, अनुशासन, परिश्रम, नवाचार एवं नैतिक मूल्यों को अपनाकर देश के विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य युवा शक्ति की प्रतिभा, ऊर्जा और संकल्प से ही साकार होगा।

    कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य श्री प्रभात सिंह ने सभी अतिथियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। अंततः राष्ट्रगीत के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह का गरिमापूर्ण समापन हुआ।

    Author

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi

      पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं।
      समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleनगला जरैला स्कूल में देशभक्ति के नारों के बीच मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।
    Next Article अलीगढ़ में वंचित समाज इंसाफ पार्टी ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    By P.K. RastogiSeptember 5, 20265

    •शाहीन-नफीसा से मिले डॉ. शेख, बोले- महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं। रिपोर्ट: विजय नागपाल।…

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202629

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202616

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202613
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.