Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 5
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » के.एम. हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमालः 76 वर्षीय बुजुर्ग का सफल ‘टोटल नी रिप्लेसमेंट’, आयुष्मान योजना के तहत मिला मुफ्त इलाज।

    के.एम. हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमालः 76 वर्षीय बुजुर्ग का सफल ‘टोटल नी रिप्लेसमेंट’, आयुष्मान योजना के तहत मिला मुफ्त इलाज।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiMay 30, 2026

    मथुरा। जिले के प्रतिष्ठित के.एम. मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने चिकित्सा क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल के वरिष्ठ ऑर्थाेपेडिक सर्जन और विभागाध्यक्ष डॉ. हर्षित जैन के मार्गदर्शन में डॉक्टरों की टीम ने एक 76 वर्षीय बुजुर्ग का अत्यंत जटिल टोटल नी रिप्लेसमेंट (घुटना प्रत्यारोपण) ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा कर उन्हें घुटने के असहनीय दर्द से मुक्ति दिलाई है।
    केएम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति किशन चौधरी, कुलपति डा. एनसी प्रजापति, प्रो कुलपति डा. शरद अग्रवाल, एडीशन मेडीकल सुप्रीटेंट डा. नमित गौतम ने हड्डी रोग विभाग की चिकित्सकीय टीम को सफल ऑपरेशन के लिए बधाई दी है।

    राधाकुण्ड कस्बे के राधानगर कॉलोनी निवासी बुजुर्ग सुनील दास पिछले छह वर्षों से घुटनों के गंभीर और असहनीय दर्द से पीड़ित थे। अधिक उम्र और घुटने की गतिशीलता खत्म होने के कारण उनका जीवन पूरी तरह बेपटरी हो चुका था। दर्द के चलते उनका चलना-फिरना तो दूर, दैनिक क्रियाएं (शौच आदि) करना भी दूभर हो गया था। वे गत 18 मई 2026 को अस्पताल की ओपीडी में परामर्श के लिए पहुंचे थे।

    परीक्षण के दौरान अस्थि रोग विशेषज्ञ डा. हर्षित जैन ने पाया कि मरीज का घुटना पूरी तरह खराब हो चुका है, जिसके बाद उन्होंने तुरंत सर्जरी की सलाह दी। वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. हर्षित जैन के कुशल मार्गदर्शन में असिटेंट प्रोफेसर डॉ. रामधन, डॉ. आशीष शर्मा, डॉ. भव्य ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। जिसमें डॉ. आशीष गुप्ता, डॉ. कुलदीप गुप्ता और डॉ. सुरभि सिंह ने अपनी विशेषज्ञता से मरीज को सुरक्षित एनेस्थीसिया दिया। ऑपरेशन को सफल बनाने में ओटी तकनीशियन नवीन, राहुल और बबलू का भी विशेष सहयोग रहा।

    हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. हर्षित जैन ने बताया कि “टोटल नी आर्थ्राेप्लास्टी एक उन्नत चिकित्सा प्रक्रिया है। इसमें घुटने के पूरी तरह खराब हो चुके जोड़ को हटाकर कृत्रिम इम्प्लांट लगाया जाता है। यह ऑस्टियोआर्थराइटिस या जोड़ों के गंभीर दर्द से जूझ रहे मरीजों के लिए रामबाण है। सर्जरी के बाद मरीज को दर्द से स्थायी राहत मिलती है और वे सामान्य जीवन में लौट आते हैं।”

    हड्डी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रामधन ने बताया कि 76 वर्षीय बुजुर्ग सुनील दास के घुटने में वैल्गस डिफॉर्मिटी “बाह्य कोणीय विकृति” एक हड्डियों की विकृति है जिसमें शरीर का कोई जोड़ या हड्डी शरीर की मध्य रेखा (midline) से बाहर की ओर झुक झुक जाता है, जिसका आपरेशन ही एक विकल्प होता है, ऐसी डिफाॅर्मिटी का आपरेशन दिल्ली, जयपुर, फरीदाबाद होता है, लेकिन अब वैल्गस डिफॉर्मिटी उन्नत चिकित्सा सुविधा मथुरा के के.एम. अस्पताल में भी पूरी तरह उपलब्ध हो चुकी है। इसके शुरू होने से अब क्षेत्र के पीड़ित मरीजों को इलाज के लिए अपने घर से दूर बड़े शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और वे यहीं स्थानीय स्तर पर अपना विश्वस्तरीय इलाज करा सकेंगे।

    बुजुर्ग सुनील दास का यह पूरा इलाज आयुष्मान भारत योजना के तहत के.एम. अस्पताल में पूरी तरह निःशुल्क (फ्री) किया गया है। सफल ऑपरेशन के बाद मरीज के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों की टीम का आभार व्यक्त किया है। डॉक्टरों का कहना है कि मरीज अब तेजी से रिकवर कर रहे हैं और जल्द ही बिना किसी दर्द के सामान्य रूप से चल-फिर सकेंगे।

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleनिकोटीन की गिरफ्त में समाज: जागरूकता के बावजूद बढ़ती लत
    Next Article सहजनवा में दिन के खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026
    Leave A Reply

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    By P.K. RastogiSeptember 5, 20263

    •शाहीन-नफीसा से मिले डॉ. शेख, बोले- महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं। रिपोर्ट: विजय नागपाल।…

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202625

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 20263

    शिक्षक दिवस पर ग्रामीण बैंक ने किया शिक्षकों का सम्मान।

    September 5, 20263
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.