Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर आईजीएल में जागरूकता रैली, कर्मचारियों ने ली तंबाकू मुक्त जीवन की शपथ।

    विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर आईजीएल में जागरूकता रैली, कर्मचारियों ने ली तंबाकू मुक्त जीवन की शपथ।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiMay 30, 2026

    सहजनवा(गोरखपुर)। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड (आईजीएल) में जागरूकता रैली एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों और आमजन को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहायक आबकारी आयुक्त संतोष कुमार तथा आईजीएल के प्लांट हेड शैलेन्द्र पांडेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एचआर एवं एडमिन हेड दशरथ मिश्रा ने की।

    अपने संबोधन में सहायक आबकारी आयुक्त ने कहा कि तंबाकू न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंचाता है, बल्कि उसके परिवार को भी सामाजिक और आर्थिक रूप से प्रभावित करता है। उन्होंने सभी से तंबाकू मुक्त जीवन अपनाने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम की शुरुआत कंपनी परिसर में निकाली गई जागरूकता रैली से हुई। रैली में अधिकारियों और कर्मचारियों ने हाथों में जागरूकता संदेशों से युक्त तख्तियां लेकर तंबाकू के खिलाफ जनजागरूकता का संदेश दिया। रैली के उपरांत सभी प्रतिभागियों ने तंबाकू का सेवन न करने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की सामूहिक शपथ ली।

    इस अवसर पर सिटी डेंटल हॉस्पिटल, सहजनवा के डॉ. आशीष प्रताप मल्ल एवं पूर्वांचल डेंटल इंस्टीट्यूट के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने तंबाकू सेवन से होने वाले ओरल कैंसर और अन्य गंभीर मौखिक रोगों के बारे में जानकारी दी। साथ ही कर्मचारियों को बेहतर दंत स्वास्थ्य के लिए ओरल हाइजीन मेंटेनेंस किट का वितरण भी किया गया।

    कार्यक्रम में आबकारी निरीक्षक सीता सिंह, उप प्रबंधक (प्रशासन) अखिलेश कुमार शुक्ला, उप प्रबंधक (मानव संसाधन) अमित कश्यप, डिस्पैच मैनेजर आनंद सिंह, बॉटलिंग हेड धर्मेंद्र मलिक, डॉ. कमलेश कुमार सिंह, सहायक प्रबंधक (सेफ्टी) रणधीर सिंह, सेफ्टी प्रबंधक अजीत गुप्ता सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

    आईजीएल द्वारा आयोजित यह सामाजिक जागरूकता अभियान क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा तथा तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक सार्थक पहल साबित हुआ।

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleसहजनवा में दिन के खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई।
    Next Article विकास योजनाओं की समीक्षा में डीएम सख्त, एक वर्ष की कार्ययोजना और स्पष्ट लक्ष्य तय करने के निर्देश।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026
    Leave A Reply

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    By P.K. RastogiSeptember 5, 20264

    •शाहीन-नफीसा से मिले डॉ. शेख, बोले- महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं। रिपोर्ट: विजय नागपाल।…

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202628

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202614

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202610
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.