Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 5
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में खराब प्रदर्शन पर डीएम नाराज, अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण।

    सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में खराब प्रदर्शन पर डीएम नाराज, अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiAugust 20, 2026

    रिपोर्ट : पवन कुमार रस्तोगी।

    प्रयागराज। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न योजनाओं की रैंकिंग में खराब प्रदर्शन पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए।

    मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण में डी श्रेणी, 15वें एवं पांचवें वित्त में बी श्रेणी, पोषण अभियान में बी श्रेणी तथा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में सी श्रेणी पाए जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की नियमित समीक्षा करें और रैंकिंग को ए श्रेणी में लाने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

    जिलाधिकारी ने बारिश के कारण कच्चे मकान गिरने वाले लोगों का सर्वे कराकर पात्र परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। जिला पंचायत राज अधिकारी को ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव एवं गंदगी की समस्या दूर कराने तथा साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा। वहीं, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को गौशालाओं में जलभराव रोकने, साफ-सफाई रखने तथा पशुओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को योजनाओं से संबंधित आंकड़ों की फीडिंग समय से कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि सीएम डैशबोर्ड पर बी, सी और डी श्रेणी वाले विभागों की प्रतिदिन निगरानी की जाए। खराब प्रदर्शन करने वाली योजनाओं के कारणों की समीक्षा कर कमियों को तत्काल दूर किया जाए, ताकि अगले माह सभी योजनाओं की रैंकिंग में सुधार हो सके।

    निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान बी एवं सी रैंकिंग वाले कार्यों पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्यों में तेजी लाने, उपलब्ध धनराशि का समय से उपयोग करने तथा सभी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि समयसीमा के बाद कोई भी कार्य लंबित पाया गया तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

    डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं को आवश्यक संसाधन बढ़ाकर युद्धस्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं अथवा आंशिक रूप से पूरी हुई हैं, उन्हें शीघ्र पूरा कराते हुए हैंडओवर की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिन परियोजनाओं की समयसीमा उचित कारणों से बढ़ाया जाना आवश्यक है, उनके संबंध में सक्षम स्तर से समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जाए।

    जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं के सभी पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित कराने के निर्देश देते हुए कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि रैंकिंग में सुधार नहीं होने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ए.के. तिवारी, जिला विकास अधिकारी जी.पी. कुशवाहा, परियोजना निदेशक भूपेन्द्र कुमार सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संतोष कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी रवि शंकर द्विवेदी, जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

    Author

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi

      पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं।
      समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleउत्तर प्रदेश-जापान निवेश साझेदारी को नई रफ्तार, 12 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं से हजारों रोजगार के अवसर।
    Next Article चाकू से गोदकर साधु की निर्मम हत्या, बीच-बचाव करने पहुंचा युवक भी घायल।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    By P.K. RastogiSeptember 5, 20263

    •शाहीन-नफीसा से मिले डॉ. शेख, बोले- महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं। रिपोर्ट: विजय नागपाल।…

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202627

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202610

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 20264
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.