Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » मिशन सेफ फ्यूचर 2.0: स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 16 वाहनों के चालान और छह निरुद्ध।

    मिशन सेफ फ्यूचर 2.0: स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 16 वाहनों के चालान और छह निरुद्ध।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiAugust 20, 2026

    रिपोर्ट: विजय नागपाल।

    मथुरा। उत्तर प्रदेश परिवहन आयुक्त के निर्देश पर जिले में 11 से 25 अगस्त तक चल रहे 15 दिवसीय विशेष प्रवर्तन अभियान ‘मिशन सेफ फ्यूचर 2.0’ के तहत स्कूली वाहनों की सघन चेकिंग की गई। अभियान का उद्देश्य स्कूली बच्चों के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करना है। कार्रवाई के दौरान फिटनेस, परमिट और अन्य जरूरी मानकों का पालन नहीं करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

    वरिष्ठ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) राजेश राजपूत के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में स्कूली बसों, वैन और निजी एवं अनुबंधित वाहनों की जांच की। वाहनों की फिटनेस, परमिट, प्राथमिक उपचार बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, चालक की योग्यता तथा आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई।

    एआरटीओ राजेश राजपूत ने मांट तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित स्कूली वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्कूल में बच्चों को लाने-ले जाने में इस्तेमाल हो रहे चार निजी ईको वाहनों तथा वैध दस्तावेजों के अभाव में संचालित एक स्कूल बस को थाने में निरुद्ध कराया। प्रवर्तन दलों ने कुल 16 स्कूली वाहनों के चालान किए, जबकि छह स्कूली वाहनों को निरुद्ध किया गया।

    इसके अलावा परिवहन विभाग की टीम ने चार ट्रैक्टर और एक ओवरलोड वाहन को भी थाना शेरगढ़ एवं राया यार्ड में निरुद्ध किया। वहीं, ऐसे 16 स्कूली वाहनों के पंजीयन निरस्त करने की कार्रवाई की गई, जिनकी फिटनेस नहीं कराई गई थी अथवा जिनके परमिट जारी नहीं कराए गए थे।

    विद्यालय प्रबंधकों को कड़ी चेतावनी

    एआरटीओ राजेश राजपूत ने सभी विद्यालय प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए कि अपने सभी स्कूली वाहनों की फिटनेस जांच और परमिट का नवीनीकरण तत्काल कराएं। उन्होंने चेतावनी दी कि जिन वाहनों की फिटनेस समाप्त हुए 30 दिन से अधिक हो चुके हैं और इसके बावजूद फिटनेस नहीं कराई गई है, उनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम-1988 की धारा 53 के तहत पंजीयन निलंबित करने की कार्रवाई की जाएगी।

    उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिना वैध फिटनेस और परमिट के सड़कों पर संचालित किसी भी स्कूली वाहन को बख्शा नहीं जाएगा।

    अभिभावकों से भी सतर्क रहने की अपील

    एआरटीओ ने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को ई-रिक्शा, वैन या ऑटो के माध्यम से विद्यालय भेजने से बचें। उन्होंने कहा कि अभिभावक स्कूल बस या अन्य बड़े वाहन का उपयोग करते समय उसके फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट और चालक के ड्राइविंग लाइसेंस की जांच अवश्य करें।

    परिवहन विभाग के अनुसार 25 अगस्त तक चलने वाले अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों के वाहनों के पंजीयन निलंबन की कार्रवाई के साथ विद्यालयों की मान्यता निरस्त कराने के लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग को संस्तुति भी भेजी जाएगी।

    कार्रवाई के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन द्वितीय दल) सतेन्द्र कुमार सिंह और यात्रीकर अधिकारी पूजा सिंह सहित परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम मौजूद रही।

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleकांग्रेस की बैठक में हंगामा और मारपीट, पांच नामजद समेत 15 अज्ञात पर मुकदमा।
    Next Article किसान दिवस में किसानों ने उठाईं समस्याएं, सीडीओ ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    वृंदावन में श्री राधा नील माधव जी महाराज मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव का दूसरा दिन भव्य रूप से सम्पन्न, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा।

    September 6, 2026

    बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने दी शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं, सरकारी विद्यालयों के उन्नयन हेतु दिए छह निर्देश।

    September 6, 2026

    राधानगर गुरुद्वारे में 11 सितंबर से सजेगा प्रकाश उत्सव, 13 को विशेष कीर्तन दरबार।

    September 6, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    वृंदावन में श्री राधा नील माधव जी महाराज मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव का दूसरा दिन भव्य रूप से सम्पन्न, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा।

    By P.K. RastogiSeptember 6, 20261

    रिपोर्ट : विजय नागपाल। मथुरा के वृंदावन में श्री राधा नील माधव जी महाराज मंदिर,…

    बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने दी शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं, सरकारी विद्यालयों के उन्नयन हेतु दिए छह निर्देश।

    September 6, 2026

    राधानगर गुरुद्वारे में 11 सितंबर से सजेगा प्रकाश उत्सव, 13 को विशेष कीर्तन दरबार।

    September 6, 2026

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 6, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    वृंदावन में श्री राधा नील माधव जी महाराज मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव का दूसरा दिन भव्य रूप से सम्पन्न, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा।

    September 6, 2026

    बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने दी शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं, सरकारी विद्यालयों के उन्नयन हेतु दिए छह निर्देश।

    September 6, 2026

    राधानगर गुरुद्वारे में 11 सितंबर से सजेगा प्रकाश उत्सव, 13 को विशेष कीर्तन दरबार।

    September 6, 2026

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 6, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202629

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202616

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202615
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.