रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री रतन कीर्ति ने जनपद के समस्त राजकीय विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की है।
अपने संदेश में उन्होंने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता हैं। राजकीय विद्यालयों को उत्कृष्ट बनाने हेतु उन्होंने छह महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला:
1. समस्त राजकीय विद्यालयों को स्वच्छ, सुंदर एवं आकर्षक रखा जाए।
2. शासकीय अभिलेख एवं पत्रावलियों को स्वच्छता एवं सुव्यवस्था के साथ रखा जाए।
3. विद्यालय परिसर में अनावश्यक घास, पौधे एवं झाड़ियों को हटाकर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए, ताकि विषैले जीव-जंतुओं की उत्पत्ति न हो और विद्यार्थी एवं शिक्षक सुरक्षित वातावरण में अध्ययन-अध्यापन कर सकें।
4. समस्त शिक्षक निर्धारित समय पर विद्यालय पहुंचें तथा विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति रुचि जागृत करें।
5. विद्यार्थियों को पूर्ण मनोयोग से शिक्षित करें, क्योंकि यही विद्यार्थी देश के भविष्य हैं और आने वाले समय में अपने माता-पिता के भविष्य भी हैं।
6. बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय की ओर से भी समस्त गुरुजनों को शिक्षक दिवस की अनंत शुभकामनाएं।
अंत में उन्होंने कहा कि हम सभी का सामूहिक दायित्व है कि हम राजकीय विद्यालयों को प्रगति के पथ पर अग्रसर करें तथा शासन-प्रशासन द्वारा निर्धारित समस्त नियमों का निष्ठापूर्वक पालन करें।


