रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। गुरुद्वारा श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी, राधानगर, मथुरा में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज का पहला प्रकाश उत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा। तीन दिवसीय आयोजन के दौरान अखंड पाठ साहिब एवं विशेष कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर सरदार जितेंद्र सिंह अरोड़ा की ओर से अखंड पाठ साहिब का आयोजन कराया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ 11 सितंबर 2026, शुक्रवार को सुबह 9 बजे अखंड पाठ साहिब के आरंभ के साथ होगा। इसकी पूर्णता 13 सितंबर, रविवार को सुबह 9 बजे होगी।
इसके उपरांत 13 सितंबर को शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक विशेष कीर्तन दरबार आयोजित किया जाएगा। कीर्तन दरबार में रागी जत्थों द्वारा गुरुवाणी कीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा। इनमें कुलभूषण कुमार, तरनदीप कौर तथा भाई मनप्रीत सिंह (दिल्ली वाले) प्रमुख रूप से शामिल रहेंगे।
गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से समस्त साध संगत से परिवार सहित कार्यक्रम में पहुंचकर गुरुवाणी कीर्तन का लाभ लेने की अपील की गई है। कीर्तन दरबार के उपरांत गुरु का अटूट लंगर भी बरताया जाएगा।


