Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » डीआईजी ने की मासिक अपराध समीक्षा, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश।

    डीआईजी ने की मासिक अपराध समीक्षा, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiAugust 22, 2026

    बस्ती। परिक्षेत्रीय कार्यालय बस्ती के सभागार में पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी की अध्यक्षता में शुक्रवार को मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर के पुलिस अधीक्षकों के साथ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और पुलिस कार्यों की समीक्षा की गई। डीआईजी ने संबंधित अधिकारियों को अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

    समीक्षा के दौरान डीआईजी ने लंबित एवं आंशिक विवेचनाओं को प्राथमिकता के आधार पर समय सीमा के भीतर पूरा कराने को कहा। उन्होंने गैंगस्टर, वांछित, पुरस्कार घोषित, जिला बदर और एनबीडब्ल्यू अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा चोरी और वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए। संगीन अपराधों, महिला अपराध, एससी/एसटी और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामलों में भी त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई पर जोर दिया।

    उन्होंने जनपद स्तर पर साइबर एक्शन प्लान के तहत प्रभावी कार्रवाई कराने, साइबर अपराध में इस्तेमाल मोबाइल एवं आईएमईआई नंबरों को अधिकाधिक ब्लॉक कराने तथा संबंधित पोर्टलों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। साथ ही यक्ष ऐप पर शेष अपराधियों का सत्यापन शीघ्र पूरा कराने और बीट सूचनाओं पर थाना प्रभारी, उपनिरीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी स्तर से आवश्यक टिप्पणी अंकित कराने को कहा।।

    डीआईजी ने GRM, MRM, CCTNS, IGRS, NCRB, कर्मयोगी पोर्टल, मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, JMIS, ICJS, NAFIS, CEIR और NATGRID समेत विभिन्न पोर्टलों का नियमित उपयोग एवं फीडिंग सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। दुर्घटनाओं की iRAID ऐप पर शत-प्रतिशत फीडिंग तथा ई-साक्ष्य (एसएसओ पोर्टल) पर सभी एफआईआर एवं एसआईडी को लिंक कराने पर भी जोर दिया गया।

    उन्होंने धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट एवं धारा 107 BNSS के तहत संपत्ति जब्ती की कार्रवाई तेज करने और अधिकाधिक अमाउंट लियन कराने के निर्देश दिए। अपहृता एवं गुमशुदा लोगों की शत-प्रतिशत बरामदगी तथा ITSSO पोर्टल पर 45 दिन से अधिक लंबित अभियोगों एवं विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण कराने को भी कहा।

    शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर

    डीआईजी ने पब्लिक ग्रीवांस रिव्यू पोर्टल, मुख्यमंत्री जनता दर्शन, रेंज कार्यालय की लंबित शिकायतों और अन्य उच्चस्तरीय शिकायत पोर्टलों से प्राप्त प्रार्थना-पत्रों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

    विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने नियम 14(1) एवं 14(2) के तहत लंबित विभागीय पत्रावलियों, प्रारंभिक जांच, मृतक आश्रित सेवायोजन, चिकित्सा प्रतिपूर्ति और गोपनीय शाखा के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कराने को कहा।

    बाल श्रम और स्कूली वाहनों पर भी होगी कार्रवाई

    डीआईजी ने वर्तमान में चलाए जा रहे अभियानों की समीक्षा करते हुए बाल एवं किशोर श्रमिकों के चिन्हांकन, अवमुक्तिकरण एवं पुनर्वास की कार्रवाई प्रभावी ढंग से कराने के निर्देश दिए। मिशन शक्ति अभियान के तहत स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम चलाने, अनफिट स्कूली वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाने तथा स्कूल बस, रिक्शा और ई-रिक्शा के सत्यापन की कार्रवाई सुनिश्चित कराने को कहा।

    इसके अलावा ZED योजना के तहत यातायात एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

    बैठक में पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना सहित परिक्षेत्रीय कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के प्रभारी उपस्थित रहे।

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleराया में 2,000 लीटर संदिग्ध दूध पकड़ा, जांच में स्टार्च और कम फैट की पुष्टि।
    Next Article बकाया ऋण की वसूली को लेकर राजस्व विभाग की कार्रवाई, बंधक कृषि भूमि पर लगाया लाल झंडा।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    शिक्षक दिवस पर ग्रामीण बैंक ने किया शिक्षकों का सम्मान।

    September 5, 2026

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 2026

    विद्या मंदिर में गूंजा श्रीकृष्ण का संदेश, श्रद्धा एवं उल्लास से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 3, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    By P.K. RastogiSeptember 5, 20264

    •शाहीन-नफीसा से मिले डॉ. शेख, बोले- महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं। रिपोर्ट: विजय नागपाल।…

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202628

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202614

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202610
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.