Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 5
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » CEIR पोर्टल की मदद से पुलिस ने बरामद किए 100 खोए मोबाइल फोन, 18 लाख रुपये के मोबाइल उनके असली मालिकों को लौटाए।

    CEIR पोर्टल की मदद से पुलिस ने बरामद किए 100 खोए मोबाइल फोन, 18 लाख रुपये के मोबाइल उनके असली मालिकों को लौटाए।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiAugust 23, 2026

    लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की साइबर सेल, जोन-दक्षिणी ने खोए और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। साइबर सेल की टीम ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से विभिन्न जनपदों और राज्यों में ट्रेस किए गए 100 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 18 लाख रुपये है। पुलिस ने सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को वापस कर दिए।मोबाइल फोन वापस मिलने के बाद स्वामियों के चेहरों पर खुशी लौट आई। लोगों ने लखनऊ पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए साइबर सेल की टीम का आभार जताया और पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
    पुलिस के अनुसार, पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ तरुण गाबा और संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) अपर्णा कुमार के निर्देश पर जनता के खोए हुए मोबाइल फोन बरामद करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मोबाइल फोन की गुमशुदगी से संबंधित विवरण सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज कर उन्हें तकनीकी माध्यम से ट्रेस करने के निर्देश दिए गए थे।पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) मो. मुश्ताक के कुशल पर्यवेक्षण तथा अपर पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) रल्लापल्ली वसंथ कुमार के निर्देशन में साइबर सेल, जोन-दक्षिणी की टीम ने दक्षिणी जोन के सभी थानों पर गठित साइबर हेल्प डेस्क की सहायता से विभिन्न लोगों के खोए हुए मोबाइल फोन को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से ट्रेस किया।जांच के दौरान मोबाइल फोन की लोकेशन विभिन्न जनपदों और राज्यों में पाई गई। इसके बाद दक्षिणी जोन के संबंधित थानों की साइबर टीमों के साथ समन्वय स्थापित कर इन मोबाइल फोन को बरामद किया गया। बरामद मोबाइल फोन के वास्तविक स्वामियों को बुलाकर आवश्यक सत्यापन के बाद उनके सुपुर्द कर दिया गया।साइबर सेल ने कार्रवाई के दौरान विभिन्न कंपनियों के कुल 100 मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 18 लाख रुपये है। मोबाइल फोन बरामद करने वाली टीम में साइबर सेल, जोन-दक्षिणी, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की टीम शामिल रही।पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक खोए हुए कुल 347 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 61 लाख रुपये है। बरामद सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सुपुर्द किए गए हैं।पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल फोन गिरने या खोने की स्थिति में तत्काल प्ले स्टोर से यूपी कॉप ऐप डाउनलोड कर साइन अप एवं लॉगिन करें। इसके बाद एफआईआर सेक्शन में जाकर रजिस्टर लॉस्ट आर्टिकल के माध्यम से मोबाइल गुम होने का विवरण दर्ज करें। इसके बाद सीईआईआर, साइबर एंड ई-चालान/पासपोर्ट स्टेटस सेक्शन में जाकर सीईआईआर (खोए या चोरी हुए मोबाइल को ब्लॉक करना) विकल्प पर आवश्यक विवरण भरें। साथ ही तत्काल अपने निकटतम पुलिस थाने से संपर्क करें। समय रहते शिकायत दर्ज कराने और सीईआईआर पोर्टल पर विवरण उपलब्ध कराने से खोए या चोरी हुए मोबाइल को ट्रेस कर बरामद करने में पुलिस को मदद मिलती है।

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleइमरजेंसी लैप्रोस्कोपिक सर्जरी कर निकाला सड़ा हुआ पित्ताशय; सफल सर्जरी कि हो रही सराहना।
    Next Article फर्जी GST फर्म बनाकर 27.30 लाख रुपये के राजस्व को चूना लगाने वाले गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    By P.K. RastogiSeptember 5, 20261

    •शाहीन-नफीसा से मिले डॉ. शेख, बोले- महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं। रिपोर्ट: विजय नागपाल।…

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202621

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    विद्या मंदिर में गूंजा श्रीकृष्ण का संदेश, श्रद्धा एवं उल्लास से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 3, 20263

    जागरूक भारत मिशन जनजागृति पदयात्रा पहुंची हरियाणा, डॉ. शेख बोले- भ्रष्टाचार और नफरत के खिलाफ हिंदू-मुस्लिमों को मिलकर लड़ना होगा।

    August 31, 20263
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.