Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 5
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » कस्तूरबा विद्यालय की क्षतिग्रस्त चहारदीवारी का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, शीघ्र निर्माण का आश्वासन।

    कस्तूरबा विद्यालय की क्षतिग्रस्त चहारदीवारी का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, शीघ्र निर्माण का आश्वासन।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiMay 30, 2026

    कुदरहा(बस्ती)। विकास क्षेत्र कुदरहा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की आंधी-तूफान में क्षतिग्रस्त हुई चहारदीवारी का शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अनूप कुमार तथा खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) आलोक कुमार पंकज ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विद्यालय प्रशासन को शीघ्र नई चहारदीवारी के निर्माण का आश्वासन दिया तथा छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    ज्ञात हो कि गत 29 अप्रैल को आए भीषण आंधी-तूफान में विद्यालय की बाउंड्रीवाल का एक बड़ा हिस्सा ढह गया था। घटना के लगभग एक माह बाद अधिकारियों ने विद्यालय पहुंचकर क्षति का जायजा लिया। इस दौरान वार्डन वत्सला श्रीवास्तव ने उन्हें क्षतिग्रस्त चहारदीवारी की स्थिति से अवगत कराया और परिसर का निरीक्षण कराया।

    निरीक्षण के दौरान बीएसए अनूप कुमार ने बताया कि नई चहारदीवारी के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। प्रक्रिया पूर्ण होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा। उन्होंने तब तक छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

    वहीं बीडीओ आलोक कुमार पंकज ने ग्राम पंचायत सचिव गोरखनाथ यादव को तत्काल बांस का बेड़ा लगवाने का निर्देश दिया, ताकि विद्यालय परिसर में आवारा एवं घुमंतू पशुओं का प्रवेश रोका जा सके।

    अधिकारियों ने विद्यालय में स्थापित वाटर कूलरों का भी निरीक्षण किया। दो अतिरिक्त वाटर कूलर उपयोग में नहीं पाए जाने पर बीएसए ने डीसी अमित सोनी को उन्हें ब्लॉक के उत्कृष्ट विद्यालय में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया, जिससे वहां अध्ययनरत विद्यार्थियों को गर्मी के मौसम में शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।

    इसके अलावा हाल ही में डाक के माध्यम से प्राप्त पुस्तकालय की पुस्तकों का भी निरीक्षण किया गया। बीएसए ने सभी पुस्तकों को पंजिका में दर्ज कराने तथा ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद छात्राओं को नियमित पुस्तक अध्ययन के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।

    Author

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi

      पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं।
      समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग पर हुआ सुंदरकांड पाठ, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की कामना।
    Next Article अनिल पांडेय बने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य के बस्ती जिला प्रतिनिधि।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    शिक्षक दिवस पर ग्रामीण बैंक ने किया शिक्षकों का सम्मान।

    September 5, 2026

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 2026

    विद्या मंदिर में गूंजा श्रीकृष्ण का संदेश, श्रद्धा एवं उल्लास से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 3, 2026
    Leave A Reply

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    By P.K. RastogiSeptember 5, 20263

    •शाहीन-नफीसा से मिले डॉ. शेख, बोले- महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं। रिपोर्ट: विजय नागपाल।…

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202627

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202610

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 20264
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.