Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » मंडलीय समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा, आईजीआरएस रैंकिंग सुधारने के निर्देश।

    मंडलीय समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा, आईजीआरएस रैंकिंग सुधारने के निर्देश।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiAugust 24, 2026

    रिपोर्ट: विजय नागपाल।

    मथुरा। वृंदावन स्थित गीता शोध संस्थान परिसर में यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय सभागार में मंडलायुक्त नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में विकास कार्यों की मंडलीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी जनपदों में संचालित विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

    बैठक की शुरुआत आईजीआरएस की समीक्षा से हुई। मंडल की रैंकिंग में इस माह गिरावट दर्ज होने पर मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को लंबित शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने तथा शिकायतकर्ताओं से संपर्क कर उनकी समस्याओं का समाधान कराने के निर्देश दिए। वहीं, पिछले माह की तुलना में सीएम डैशबोर्ड एवं विकास कार्यों की रैंकिंग में मथुरा को छोड़कर मंडल के अन्य तीन जनपदों में सुधार दर्ज होने की जानकारी दी गई।

    गो-संरक्षण केंद्रों का निर्माण समय से पूरा कराने के निर्देश

    पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने आगरा और मथुरा में निर्माणाधीन सात-सात वृहद गो-संरक्षण केंद्रों का निर्माण निर्धारित समय में पूरा कराने के निर्देश दिए। साथ ही बकरी, भेड़ और सूकर यूनिटों की स्थापना के कार्यों में तेजी लाने को कहा।

    पंचायत उत्सव भवनों की समीक्षा में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में आगरा में दो, फिरोजाबाद और मैनपुरी में एक-एक स्थल के चयन की प्रक्रिया चल रही है। मथुरा में निर्धारित चार के सापेक्ष सभी चार डीपीआर निदेशालय को भेजी जा चुकी हैं। मंडलायुक्त ने अन्य जनपदों में भी समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

    विद्यालयों में सभी 19 पैरामीटर पूरे कराने के निर्देश

    प्राथमिक शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने ऑपरेशन कायाकल्प के तहत अवशेष विद्यालयों को फर्नीचर से संतृप्त करने और सभी 19 निर्धारित मानकों को पूरा कराने के निर्देश दिए। प्रोजेक्ट अलंकार के कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने को कहा।

    उन्होंने विद्यालयों एवं छात्रावासों में शिक्षकों की उपस्थिति, स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, झाड़ियों की कटाई और जलभराव की समस्या के समाधान सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। गुणवत्तापूर्ण भोजन, नियमित छात्र काउंसलिंग और अभिभावकों के साथ बैठक कराने पर भी जोर दिया। मुख्य विकास अधिकारियों को सभी सर्वोदय विद्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया शीघ्र पूरी कराने के निर्देश दिए।

    आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाने के निर्देश

    चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में जननी सुरक्षा योजना, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड की स्थिति की समीक्षा की गई। मंडलायुक्त ने सभी पात्र लोगों को आयुष्मान योजना से जोड़ने के निर्देश दिए।

    वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने में आगरा में 47 प्रतिशत, फिरोजाबाद में 40 प्रतिशत, मथुरा में 43 प्रतिशत और मैनपुरी में 28 प्रतिशत कार्य अभी शेष बताया गया। उन्होंने लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश देते हुए लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

    सोलर रूफटॉप और फार्मर्स रजिस्ट्री में तेजी के निर्देश

    अतिरिक्त ऊर्जा विभाग की समीक्षा में सरकारी भवनों पर सोलर रूफटॉप लगाने के कार्य को चरणबद्ध एवं समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के निर्देश दिए गए। कृषि विभाग की समीक्षा में फार्मर्स रजिस्ट्री के कार्य में तेजी लाने को कहा गया।

    ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा में बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में मथुरा में दो और मैनपुरी में तीन आवास पूर्ण होना शेष हैं। मुख्यमंत्री आवास योजना में फिरोजाबाद के एक और मैनपुरी के 21 लाभार्थियों को प्रथम किस्त जारी होना बाकी है। मंडलायुक्त ने दोनों जनपदों के मुख्य विकास अधिकारियों को शत-प्रतिशत प्रथम किस्त जारी कराने के निर्देश दिए।

    स्वयं सहायता समूहों के बैंक क्रेडिट लिंकेज की समीक्षा

    वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक आगरा में 2,392, मथुरा में 1,154, फिरोजाबाद में 1,537 और मैनपुरी में 1,712 स्वयं सहायता समूहों का बैंक क्रेडिट लिंकेज कराया गया है। डीएवाई-एनआरएलएम योजना के तहत अब तक रिवॉल्विंग फंड प्राप्त करने वाले समूहों की संख्या आगरा में 13,974, मथुरा में 6,777, फिरोजाबाद में 7,955 और मैनपुरी में 10,140 बताई गई। मंडल का प्रदर्शन 86.69 प्रतिशत रहा। बैठक में वीबी-जी राम जी योजना के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष 24.65 प्रतिशत मानव दिवस सृजित होने की जानकारी दी गई।

    उद्योग एवं महिला कल्याण योजनाओं की भी हुई समीक्षा

    उद्योग विभाग की समीक्षा में बताया गया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान और मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में चारों जनपदों ने निर्धारित लक्ष्य से अधिक वितरण किया है। ओडीओपी वित्त पोषण योजना में आगरा में 51 के सापेक्ष 39, फिरोजाबाद में 23 के सापेक्ष 19, मथुरा में 10 के सापेक्ष 10 और मैनपुरी में 14 के सापेक्ष 12 मामलों में वितरण किया गया है।

    महिला कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना के तहत पात्र लोगों को तत्काल आर्थिक एवं चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की शादी अनुदान योजना में आगरा, मथुरा और फिरोजाबाद को शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने को कहा गया। समाज कल्याण विभाग की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का अधिक से अधिक प्रचार कर पात्र परिवारों को लाभान्वित कराने के निर्देश दिए गए।

    राशन की रिक्त दुकानों पर शीघ्र चयन के निर्देश

    खाद्य एवं रसद विभाग की समीक्षा में बताया गया कि जुलाई तक मंडल में नौ उचित दर की दुकानें निलंबित हैं, जिनमें आगरा की दो, फिरोजाबाद की एक, मथुरा की चार और मैनपुरी की दो दुकानें शामिल हैं। वहीं कुल 32 दुकानें रिक्त हैं। इनमें आगरा में 12, फिरोजाबाद में चार, मथुरा में सात और मैनपुरी में नौ दुकानें रिक्त बताई गईं। मंडलायुक्त ने रिक्त दुकानों के सापेक्ष चयन प्रक्रिया समय से पूरी कराने के निर्देश दिए।

    अन्नपूर्णा भवनों की समीक्षा में बताया गया कि आगरा में तीन, फिरोजाबाद में 12, मथुरा में 22 और मैनपुरी में 12 भवन निर्माणाधीन हैं। मंडल में कुल 116 के लक्ष्य के सापेक्ष 67 भवन पूर्ण हो चुके हैं।

    बड़ी निर्माण परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश

    50 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने आगरा में आनंदी भैरों से डेरा बंजारा मार्ग पर यमुना नदी सेतु के रुके निर्माण कार्य को शुरू कराने के लिए सेतु निगम और जल निगम को समन्वय से आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए।

    फिरोजाबाद के जिलाधिकारी को शिकोहाबाद में ग्राम रामदासपुरा के पास यमुना नदी पर बन रहे सेतु की गुणवत्ता की समय-समय पर जांच कराने को कहा गया। सुहाग नगर चौराहे से जैन मंदिर तक सड़क उपरिगामी निर्माण कार्य में भी तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

    मथुरा में छाता टाउन सीवरेज योजना की धीमी प्रगति पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। आगरा में छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय के निर्माण में गुणवत्ता मानकों का पालन करने और कार्य की प्रगति बढ़ाने को कहा गया।

    बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त उमेश मणि त्रिपाठी, जिलाधिकारी मथुरा चंद्र प्रकाश सिंह, जिलाधिकारी आगरा मनीष कुमार बंसल, जिलाधिकारी मैनपुरी इंद्रमणि त्रिपाठी, जिलाधिकारी फिरोजाबाद संतोष कुमार शर्मा, संबंधित मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त मथुरा पंकज वर्मा सहित मंडलीय अधिकारी मौजूद रहे।

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleमथुरा में 2763 मीट्रिक टन इफको डीएपी की रैक पहुंची, 91 सहकारी समितियों को किया गया आवंटन।
    Next Article श्रीकृष्ण जन्मोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, भव्य आयोजन के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर जोर।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    By P.K. RastogiSeptember 5, 20265

    •शाहीन-नफीसा से मिले डॉ. शेख, बोले- महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं। रिपोर्ट: विजय नागपाल।…

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202629

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202614

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202613
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.