Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 5
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » रक्षाबंधन पर महिलाओं की मुफ्त यात्रा को लेकर परिवहन विभाग अलर्ट, बसों की फिटनेस जांच के निर्देश।

    रक्षाबंधन पर महिलाओं की मुफ्त यात्रा को लेकर परिवहन विभाग अलर्ट, बसों की फिटनेस जांच के निर्देश।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiAugust 24, 2026

    लखनऊ। रक्षाबंधन पर्व-2026 पर महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारियों को लेकर उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने कमर कस ली है। परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा देने के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ने वाली संख्या के मद्देनजर अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    परिवहन मंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन के दौरान महिलाओं और बच्चों समेत बड़ी संख्या में लोग यात्रा करते हैं। ऐसे में यात्रियों को सुरक्षित और सुगम परिवहन उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों की तकनीकी फिटनेस, रख-रखाव और संचालन व्यवस्था को पहले से दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि रक्षाबंधन के लिए संचालित होने वाली किसी भी बस की फिटनेस में कमी नहीं होनी चाहिए। सभी बसों की तकनीकी जांच समय से पूरी कराई जाए और खराब, अनफिट अथवा असुरक्षित बसों का संचालन किसी भी स्थिति में न किया जाए।

    नशे की हालत में ड्यूटी करने पर होगी कार्रवाई

    दयाशंकर सिंह ने बस चालकों, परिचालकों और अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी से पहले आवश्यक जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी चालक या परिचालक नशे की हालत में ड्यूटी पर नहीं होना चाहिए। जांच के दौरान नशे की स्थिति में पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    उन्होंने अधिकारियों को पर्व के दौरान फील्ड में रहकर परिवहन व्यवस्था की निगरानी करने के निर्देश दिए। निजी बस संचालकों एवं ऑपरेटरों को भी चालकों और परिचालकों का पुलिस एवं चरित्र सत्यापन कराने तथा संबंधित अभिलेख सुरक्षित रखने को कहा गया।

    टैक्सी और ई-रिक्शा चालकों का भी सत्यापन जरूरी

    मंत्री ने निर्देश दिए कि रक्षाबंधन के दौरान संचालित टैक्सी और ई-रिक्शा में भी केवल सत्यापित एवं सक्षम चालक ही वाहन चलाएं। किसी भी सार्वजनिक अथवा निजी वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाने की अनुमति नहीं होगी।

    उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के साथ समन्वय कर यातायात प्रबंधन, सड़क सुरक्षा और आवश्यकता के अनुसार रूट डायवर्जन की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा का पालन कराने तथा ओवरस्पीडिंग पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

    ओवरलोडिंग और अवैध यात्री परिवहन पर सख्ती

    परिवहन मंत्री ने माल वाहनों और ट्रैक्टर-ट्रॉली में यात्रियों के अनधिकृत परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा। इसके अलावा वाहनों में अवैध रूप से किए गए संरचनात्मक बदलाव, ओवरलोडिंग, ओवरस्पीडिंग और अत्यधिक ध्वनि वाले डी.जे. सिस्टम के इस्तेमाल पर भी प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई के निर्देश दिए।

    उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ यात्रा करते हैं। विभाग का उद्देश्य पर्व के दौरान यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और व्यवस्थित परिवहन उपलब्ध कराना तथा सड़क दुर्घटनाओं एवं यातायात संबंधी अव्यवस्थाओं को न्यूनतम करना है।

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleयोगी सरकार ने 3.54 लाख मिड-डे मील रसोइयों को कैशलेस इलाज और दुर्घटना बीमा का दिया तोहफा।
    Next Article ईंट निर्मित स्तूपों की स्थापत्य परंपरा और संरक्षण पर हुआ व्याख्यान।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    By P.K. RastogiSeptember 5, 20263

    •शाहीन-नफीसा से मिले डॉ. शेख, बोले- महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं। रिपोर्ट: विजय नागपाल।…

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202627

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202610

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 20264
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.