Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » व्यापारी शंखनाद सम्मेलन में राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए व्यापारियों ने भरी हुंकार।

    व्यापारी शंखनाद सम्मेलन में राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए व्यापारियों ने भरी हुंकार।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiAugust 24, 2026

    •आगामी विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों से टिकट में हिस्सेदारी की मांग, सितंबर में 5,000 व्यापारियों की रैली का ऐलान।

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के 22वें स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित सिल्वेट होटल में ‘व्यापारी शंखनाद सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ शंख ध्वनि एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए।

    प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने व्यापारियों को संगठन के स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि व्यापारियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अब राजनीतिक रूप से भी मजबूत होना होगा। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल चुनाव के दौरान व्यापारियों का समर्थन तो लेते हैं, लेकिन सरकार बनने के बाद उनकी समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता नहीं देते।

    उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के साथ ही नगर पालिका, नगर परिषद, लोकसभा एवं अन्य चुनावों में व्यापारियों को सक्रिय रूप से भागीदारी करनी चाहिए। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से आगामी चुनाव में व्यापारी समाज को टिकट में उचित हिस्सेदारी देने की मांग की।

    ‘हर चौथा वोट व्यापारी समाज का’

    संजय गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में करीब 13.39 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें लगभग 90 लाख व्यापारी मतदाता हैं। उन्होंने दावा किया कि व्यापारियों के परिवार और कर्मचारियों को जोड़ने पर यह संख्या करीब तीन करोड़ वोट तक पहुंचती है। उन्होंने कहा कि यदि व्यापारी समाज जाति और धर्म से ऊपर उठकर एकजुट होकर मतदान करे तो सरकार बनाने में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है।

    उन्होंने कहा, “न हिंदू की बात करेंगे, न मुस्लिम की बात करेंगे, न मंदिर की बात करेंगे, न मस्जिद की बात करेंगे। हम व्यापारी हैं और केवल व्यापार एवं विकास की बात करेंगे।”

    उन्होंने व्यापारियों से अपने मुद्दों के आधार पर राजनीतिक निर्णय लेने का आह्वान करते हुए कहा कि अब व्यापारी समाज मुद्दों पर ही किसी राजनीतिक दल का साथ देगा।

    ई-कॉमर्स पॉलिसी और रिटेल ट्रेड पॉलिसी की मांग

    सम्मेलन में ई-कॉमर्स कंपनियों के बढ़ते प्रभाव पर भी चिंता जताई गई। संजय गुप्ता ने कहा कि ई-कॉमर्स कंपनियों के कारण रिटेल व्यापार को लगातार चुनौती मिल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को ई-कॉमर्स पॉलिसी और रिटेल ट्रेड पॉलिसी बनानी चाहिए। इसके लिए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की ओर से आंदोलन चलाने की घोषणा की गई।

    व्यापारियों ने बिना जल कनेक्शन के जलकर के बिल भेजे जाने तथा नगर निगम द्वारा विभिन्न व्यवसायों पर लगाए जा रहे लाइसेंस शुल्क का भी विरोध किया। इन समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन करने का निर्णय लिया गया।

    सभी के लिए निशुल्क शिक्षा और चिकित्सा की मांग

    सम्मेलन में व्यापारियों सहित सभी वर्गों के लिए शिक्षा एवं चिकित्सा को सुलभ और निशुल्क किए जाने की मांग भी उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।

    उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 व्यापारी सम्मानित

    सम्मेलन के दौरान व्यापारियों के हितों की रक्षा एवं संगठन के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 व्यापारियों को प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सम्मानित किया। राजधानी के व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया तथा उन्हें तलवार आदि भेंट की।

    संजय गुप्ता ने सितंबर माह में बड़ी व्यापारी रैली आयोजित करने की घोषणा करते हुए कहा कि रैली में पांच हजार से अधिक व्यापारी शामिल होंगे।

    सम्मेलन को प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, महामंत्री शशिकांत शर्मा, प्रांतीय मंत्री संदीप सिंह गौर, प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह चड्ढा, प्रदेश उपाध्यक्ष आसिफ किदवई, इकबाल हसन, पवन जायसवाल, शेखर कुमार, नगर अध्यक्ष हजिंदर सिंह, नगर महामंत्री मोहित कपूर, राजीव शुक्ला, आशीष गुप्ता, संजय त्रिवेदी, राजन मिश्रा, संजीव जैन, ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे, ट्रांस गोमती चेयरमैन अशोक यादव और ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम सहित अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया।

    इस अवसर पर वरिष्ठ व्यापारी नेता कमल अग्रवाल, हिमांशु गुप्ता, मोहम्मद ग्यास, हेमंत कुकरेजा, श्याम सुंदर अग्रवाल, अनिला अग्रवाल, सुनील मौर्या, अंशु श्रीवास्तव, मनोज अग्रवाल, धर्मेंद्र कुमार तिवारी, संतोष गुप्ता, राजू जायसवाल, मोहम्मद आरिफ कुरैशी, अभय अग्रवाल, क्षितिज अवस्थी, दिनेश शर्मा, प्रवीण मिश्रा, अंजलि मौर्य, दिनेश कुमार, अजय प्रताप सिंह, संजय अग्रवाल, निखिल शर्मा, रमेश, संजय जैन, राहुल गुप्ता सहित राजधानी के विभिन्न प्रमुख बाजारों के अध्यक्ष, महामंत्री एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleसरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती समारोह कल
    Next Article स्कूली वाहनों की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीएम
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    शिक्षक दिवस पर ग्रामीण बैंक ने किया शिक्षकों का सम्मान।

    September 5, 2026

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 2026

    विद्या मंदिर में गूंजा श्रीकृष्ण का संदेश, श्रद्धा एवं उल्लास से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 3, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    By P.K. RastogiSeptember 5, 20265

    •शाहीन-नफीसा से मिले डॉ. शेख, बोले- महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं। रिपोर्ट: विजय नागपाल।…

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202628

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202614

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202610
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.