Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » संस्कृति विवि के दीक्षारंभ में विद्यार्थियों को सफलता का मंत्र, नगर आयुक्त ने दिखाई दिशा तो पूर्व मेजर जनरल ने भरा जोश।

    संस्कृति विवि के दीक्षारंभ में विद्यार्थियों को सफलता का मंत्र, नगर आयुक्त ने दिखाई दिशा तो पूर्व मेजर जनरल ने भरा जोश।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiAugust 26, 2026

    रिपोर्ट: विजय नागपाल।

    मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय का तीन दिवसीय दीक्षारंभ-2026 भव्य आयोजन के साथ शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। संतोष मेमोरियल ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से आए विशिष्ट अतिथियों ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के साथ जीवन में सफलता के लिए लक्ष्य, अनुशासन, चरित्र, साहस और सकारात्मक सोच को अपनाने की सीख दी।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मथुरा नगर निगम आयुक्त एवं आईएएस अधिकारी ओजस्वी राज ने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक एवं तार्किक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने रामायण का उदाहरण देते हुए कहा कि रावण अनेक दृष्टियों से भगवान राम से अधिक सामर्थ्यवान था, लेकिन चरित्र के कारण उसे पराजय का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि जीवन में मजबूत चरित्र व्यक्ति को विचलित होने से बचाता है। सही और गलत में अंतर करने की क्षमता विकसित कर ली जाए तो सफलता निश्चित है।

    नगर आयुक्त ने विद्यार्थियों को स्टार्टअप के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए अपने बलिया कार्यकाल के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि ग्रामीण महिलाओं के सहयोग से शुरू किए गए दलिया और सत्तू निर्माण के छोटे स्टार्टअप आज सरकारी सहयोग से बड़े स्तर तक पहुंच चुके हैं और उनके उत्पाद विदेशों तक भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं और युवा नए प्रयोगों के माध्यम से रोजगार देने वाले बन सकते हैं।

    उन्होंने बलिया में बेसिक शिक्षा के 17 विद्यालयों में साइंस लैब स्थापित करने तथा एआई और मशीन लर्निंग की कक्षाएं शुरू कराने का अनुभव भी साझा किया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक सोच बच्चों में चेतना और जिज्ञासा पैदा करती है। युवाओं को नकारात्मकता छोड़कर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

    विशिष्ट अतिथि एवं भारतीय सेना के अवकाशप्राप्त मेजर जनरल जीडी बख्शी ने अपने ओजस्वी संबोधन से विद्यार्थियों में उत्साह का संचार किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को चुनौतियों से डरने के बजाय उनका सामना करना चाहिए। जिस चीज से डर लगता है, उसी पर विजय पाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से देशहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। साथ ही विद्यार्थियों को स्टार्टअप शुरू कर रोजगार सृजित करने के लिए प्रेरित किया।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डा. सचिन गुप्ता ने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर उस दिशा में निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तकदीर और तस्वीर दोनों बदली जा सकती हैं, यदि इंसान स्वयं पर विश्वास करके सही दिशा में मेहनत करे। उन्होंने विद्यार्थियों से दूसरों की प्रतिक्रियाओं की परवाह किए बिना अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी।

    डा. गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने कैरियर का रोडमैप तैयार करना चाहिए, कक्षाओं में नियमित उपस्थिति रखनी चाहिए और शिक्षकों से अधिक से अधिक सीखने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने प्रत्येक सेमेस्टर में कम से कम एक ऑनलाइन कोर्स करने, अपने नए विचारों पर काम करने और असफलता से न डरने की सलाह दी। उन्होंने विद्यार्थियों से किसी महान व्यक्तित्व की आत्मकथा पढ़कर उससे प्रेरणा लेने का भी आह्वान किया।

    कार्यक्रम में डीन एसओईआईटी डा. पंकज गोस्वामी ने विश्वविद्यालय की शिक्षा प्रणाली की जानकारी दी। परीक्षा नियंत्रक विभाग के विनोद सारस्वत ने परीक्षा व्यवस्था तथा स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर के प्रिंसिपल डा. कंचन कुमार सिंह ने विश्वविद्यालय द्वारा संचालित छात्रवृत्तियों के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी।

    कार्यक्रम के प्रारंभ में कुलपति प्रो. एमबी चेट्टी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए नवप्रवेशी विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की गतिविधियों और व्यवस्थाओं से अवगत कराया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। अंत में डीन एकेडमिक डा. रेनू गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन संस्कृति स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट की असिस्टेंट प्रोफेसर शुभांगी सक्सैना ने किया। आयोजन के संयोजन में डा. दुर्गेश वाधवा सहित अन्य लोगों का विशेष योगदान रहा।

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleअनुशासन और नेतृत्व का पाठ सीखकर दक्ष हुए 51 शिक्षक।
    Next Article आन्दोलित छात्रों पर दर्ज मनगढन्त मुकदमों को वापस ले सरकार- दीन दयाल त्रिपाठी
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    By P.K. RastogiSeptember 5, 20263

    •शाहीन-नफीसा से मिले डॉ. शेख, बोले- महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं। रिपोर्ट: विजय नागपाल।…

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202627

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202614

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 20268
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.