Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » संस्कृति विवि दीक्षारंभः राज्यमंत्री ने विद्यार्थियों को दी लक्ष्य सुनिश्चित करने की सलाह।

    संस्कृति विवि दीक्षारंभः राज्यमंत्री ने विद्यार्थियों को दी लक्ष्य सुनिश्चित करने की सलाह।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiAugust 27, 2026

    रिपोर्ट: विजय नागपाल।

    मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय के दीक्षारंभ 2026 के दूसरे दिन प्रदेश सरकार के व्यवसायिक शिक्षा, कौशल और उद्यमशीलता विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने उच्च शिक्षा में प्रवेश करने वाले विद्यार्थियों से कहा कि अपना लक्ष्य सुनिश्चित करिए। असमंजस में मत पड़िए। अपने सपनों को सच करिए और अपने माता-पिता के भरोसे को पूरा करिए।

    राज्य मंत्री ने विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों से मुकाबले, प्रतियोगिताओं में सफलता का मंत्र देते हुए कहा कि अपना जज्बा कायम रखना होगा। जिस विषय को चुनें, जिस रास्ते पर बढ़ें अपना जज्बा कायम रखिए। सयंमित और अनुशासित रहें। अपने आप को धोखा मत दीजिए। जब दोस्तों के साथ बैठें काम की बात करें। अपनी दिनचर्या को अनुशासन में ढालें। समय से सोइए, समय से उठिए। जिस क्षेत्र में पढ़ाई करें उसमें डूबकर पढ़ाई करें। आप में से अधिकांश मध्यम श्रेणी के हैं। ऐसे में आपके ऊपर सफल होने की बड़ी जिम्मेदारी है। हमेशा सोचते रहिए कैसे आगे बढ़ें? जिज्ञासु बनें। जीवनभर सीखना है क्योंकि मन के हारे हार है मन के आगे जीत। इसलिए अपना लक्ष्य पाने के लिए लगातार प्रयास करें।

    मत्री कपिल अग्रवाल ने कहा कि किसी सफल व्यक्ति को अपना आदर्श बनाइए और उसे पढ़कर जानिए कि उसने सफलता कैसे हासिल की। उन्होंने कहा कौशल कई प्रकार का है। आप किसी एक क्षेत्र जो आपका पसंदीदा हो उसमें कौशल हासिल करिए, संस्कृति विवि और सरकार आपकी मदद करेगी। आपके पास अच्छा आइडिया होगा तो वो स्टार्ट अप बन जाएगा। बहुत सारे ऐसे क्षेत्र हैं जिनमें दुनिया तेजी से आगे बढ़ रही है। एआई, सोलर, एविएशन आदि ऐसे क्षेत्र हैं जहां आपके लिए करने को बहुत कुछ है। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि अपनी एक पर्सनल डायरी जरूर बनाएं, इसमें रोजाना की गतिविधियों, घटनाओं और बड़े लोगों की कुटेशन लिखिए। ये डायरी आपके जीवनभर काम आएगी। उन्होंने कहा आप ऐसे विवि में अध्ययन को आए हैं जिसने 10 साल में बहुत तरक्की की है। आपके युवा कुलाधिपति डा. सचिन गुप्ता की सोच आपको बहुत आगे तक लेकर जाने की है।

    इससे पूर्व संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डा. सचिन गुप्ता ने नवीन विद्यार्थियों से कहा कि यह विश्वविद्यालय ही नहीं बल्कि एक पूरा परिवार है। आप हमारे परिवार के सदस्य हैं और हम चाहेंगे कि आप यहां से अपने सपनों को पूरा करें। आपके ऊपर जिम्मेदारी है कि आपके माता-पिता ने जिस उम्मीद को लेकर यहां प्रवेश दिलाया है आप उस उम्मीद को पूरा करें। अगर आप भगवान को मानते हैं तो आपके माता-पिता साक्षात भगवान हैं। किसी के लिए भी यह बड़ी खुशी की बात होगी जब उसके माता-पिता गर्व से उसका नाम लेकर कहेंगे कि ये मेरा बेटा या मेरी बेटी है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि जिम्मेदारी लेना सीखिए, कमियों पर ध्यान मत दीजिए। जीवन में ईमानदारी और अनुशासन का बड़ा महत्व है। दुनियां में कुछ भी असंभव नहीं है, यदि किसी काम को आप करने की ठान लेते हैं। करियर चुनना चाहते हैं तो ऐसी 10 कंपनियां छांट लीजिए और उनकी जरूरत क्या है यह जानने की कोशिश करिए। उद्यमी बनना चाहते हैं तो उसके लिए प्लान बनाइए।

    कार्यक्रम की शुरुआत में संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.एमबी चेट्टी ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए संस्कृति विवि की गौरवशाली परंपराओं का परिचय देते हुए विवि के विद्यार्थियों की सफलताओं का संक्षेप में ब्यौरा दिया। उन्होंने कहा कि इतने कम समय में विवि द्वारा हासिल की गईं उपलब्धियों के लिए विवि के युवा कुलाधिपति डा. सचिन गुप्ता की बड़ी सोच है।

    विशिष्ठ अतिथि ओलंपियन कैप्टन अमरीश कुमार अधाना ने विद्यार्थियों को अपने फोजी जीवन के अनेक संस्मरण सुनाए। उन्होंने कहा स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग होता है इसलिए आप लोगों को खेलों में भी रुचि लेनी चाहिए और प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए। कार्यक्रम में विवि की सीईओ डा. श्रीमती मीनाक्षी शर्मा की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।

    इस दौरान एसओईआईटी के डीन डा. पंकज गोस्वामी, स्टूडेंट वेलफेयर डीन डा. डीएस तोमर, एक्सामिनेशन कंट्रोल विभाग के विनोद सारस्वत, रजिस्ट्रार मनीष मिश्रा, स्पोर्ट्स हेड फहीम अख्तर ने विद्यार्थियों को अपने-अपने विभाग की बारीकियों और नियमों से अवगत कराया। अंत में संस्कृति विवि की एकेडमिक डीन डा.रेनू गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन संस्कृति स्कूल आफ मैनेजमेंट की असिस्टेंट प्रोफेसर शुभांगी सक्सैना ने किया। कार्यक्रम के संयोजन में डा. गरिमा गोस्वामी, डा. दुर्गेश वाधवा ने विशेष योगदान दिया।

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleरक्षाबंधन पर महिलाओं को मुख्यमंत्री की सौगात, तीन दिन निःशुल्क बस यात्रा और 60 वर्ष से अधिक आयु की माताओं को आजीवन मुफ्त सफर।
    Next Article महंगाई पर नहीं, सत्ता पर नजर है केंद्र सरकार की : डॉ. शेख
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    By P.K. RastogiSeptember 5, 20265

    •शाहीन-नफीसा से मिले डॉ. शेख, बोले- महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं। रिपोर्ट: विजय नागपाल।…

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202629

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202614

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202610
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.