Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: Anantam High-Tech की प्रस्तावित भूमि पर गतिविधियों पर रोक।

    हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: Anantam High-Tech की प्रस्तावित भूमि पर गतिविधियों पर रोक।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiAugust 27, 2026

    रिपोर्ट: विजय नागपाल।

    मथुरा/प्रयागराज। मथुरा के बहुचर्चित Anantam भूमि प्रकरण में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण अंतरिम आदेश पारित किया है। PIL संख्या 1423/2026, दीपक शर्मा बनाम उत्तर प्रदेश राज्य एवं अन्य मामले की सुनवाई करते हुए न्यायालय ने संबंधित भूमि पर आगे की गतिविधियों को लेकर निर्देश जारी किए हैं।

    माननीय मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली एवं न्यायमूर्ति क्षितिज शैलेन्द्र की पीठ के समक्ष हुई सुनवाई में भूमि के एक्सचेंज प्रस्ताव तथा उससे पहले की गई गतिविधियों से जुड़े तथ्यों को रिकॉर्ड पर लिया गया। न्यायालय के समक्ष बताया गया कि संबंधित भूमि के एक्सचेंज का प्रस्ताव अभी तक राज्य सरकार को भेजा भी नहीं गया है।

    सुनवाई के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि भूमि के एक्सचेंज की प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही प्रतिवादी संख्या-6 Anantam High-Tech Private Limited को भूमि का कब्जा दे दिया गया था और वहां प्लॉटिंग आदि गतिविधियां शुरू कर दी गई थीं।

    Development Authority और नगर निगम को निर्देश

    मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट ने Anantam High-Tech Private Limited को नोटिस जारी किया है। न्यायालय ने Development Authority और नगर निगम को निर्देश दिया है कि अगले आदेश तक प्रतिवादी संख्या-6 को उस भूमि पर किसी भी प्रकार की गतिविधि न करने दी जाए।

    न्यायालय के निर्देश के अनुसार यह वह भूमि है जिसे एक्सचेंज के लिए प्रस्तावित किया गया था और जो फिलहाल नगर निगम की संपत्ति बनी हुई है। ऐसे में संबंधित भूमि पर प्लॉटिंग अथवा अन्य गतिविधियों पर फिलहाल रोक रहेगी।

    ‘सरकारी जमीन जनता की संपत्ति’

    PIL याचिकाकर्ता दीपक शर्मा ने कहा कि उनकी लड़ाई किसी व्यक्ति अथवा संस्था के खिलाफ नहीं, बल्कि सार्वजनिक संपत्ति और सरकारी जमीन की पारदर्शिता एवं संरक्षण के लिए है। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन जनता की संपत्ति है और उसका इस्तेमाल नियम-कानून तथा पारदर्शी प्रक्रिया के अनुसार ही होना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने फिलहाल संबंधित भूमि को संरक्षण प्रदान किया है। उन्हें न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है और आगे की लड़ाई भी कानून के रास्ते से ही लड़ी जाएगी।मामले में अगली सुनवाई 24 सितंबर 2026 को होगी।

    मामला: PIL No. 1423 of 2026, Deepak Sharma Vs. State of U.P. & 5 Others

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleथाली-लोटा बजाकर तहसील पहुंचीं महिलाएं, महरौली के जलभराव पर एसडीएम को घेरा।
    Next Article मिश्रिख की ग्राम पंचायतों में गौशालाओं की बदहाल स्थिति, ग्रामीणों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    By P.K. RastogiSeptember 5, 20264

    •शाहीन-नफीसा से मिले डॉ. शेख, बोले- महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं। रिपोर्ट: विजय नागपाल।…

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202628

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202614

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202610
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.