Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 5
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » महंत राजू दास के खिलाफ अभद्र टिप्पणी मामले में कार्रवाई की मांग, सौंपा ज्ञापन।

    महंत राजू दास के खिलाफ अभद्र टिप्पणी मामले में कार्रवाई की मांग, सौंपा ज्ञापन।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiAugust 28, 2026

    बस्ती। अयोध्या धाम के महंत  राजू दास जी महाराज के संबंध में टीवी डिबेट के दौरान कथित रूप से अभद्र एवं आपत्तिजनक भाषा के प्रयोग तथा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित किए जाने के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर अधिवक्ताओं की ओर से शिवशंकर श्रीवास्तव एडवोकेट के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी बस्ती के माध्यम से सौंपा गया।

    अधिवक्ता शिवशंकर श्रीवास्तव के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि हाल ही में एक टीवी डिबेट के दौरान कांग्रेस प्रवक्ता द्वारा महंत श्री राजू दास जी महाराज के संबंध में कथित रूप से अपशब्दों एवं अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर भी विभिन्न राजनीतिक व्यक्तियों द्वारा वीडियो, संदेश एवं पोस्ट प्रसारित किए जाने की बात ज्ञापन में कही गई है। इससे सनातन समाज एवं विभिन्न वर्गों में रोष और आक्रोश व्याप्त होने का दावा किया गया है।

    ज्ञापन में कहा गया कि इस प्रकार की अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणियां सामाजिक एवं धार्मिक सौहार्द को प्रभावित कर सकती हैं तथा समाज में गलत संदेश फैलने की आशंका रहती है। ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रचलित कानूनों के तहत आवश्यक वैधानिक एवं दंडात्मक कार्रवाई किए जाने की मांग की गई।

    ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से संबंधित टीवी डिबेट और सोशल मीडिया पोस्टों की जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने का अनुरोध किया गया। साथ ही भविष्य में किसी धर्म, संत-महात्मा अथवा समाज के प्रति अभद्र एवं आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित किए जाने की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की गई।

    इस दौरान अधिवक्ता शिवशंकर श्रीवास्तव ने कहा कि “हम मांग करते हैं कि इस तरह की अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले राजनीतिक व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। किसी भी धर्म, संत-महात्मा या समाज के प्रति आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग स्वीकार नहीं किया जा सकता।

    ज्ञापन सौंपने के दौरान राकेश कुमार एडवोकेट, नबी मोहम्मद, ज्ञान प्रकाश शुक्ला एडवोकेट, धर्मेंद्र, विजयकांत सिंह एडवोकेट, बाबूराम सिंह, अजय गौतम एडवोकेट, रितुराज पाल एडवोकेट, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleडीएम की अध्यक्षता में IGRS, कर-करेत्तर एवं राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।
    Next Article महादेवा विधानसभा सीट से  कुलविंदर सिंह ने ठोकी मजबूत दावेदारी।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    शिक्षक दिवस पर ग्रामीण बैंक ने किया शिक्षकों का सम्मान।

    September 5, 2026

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 2026

    विद्या मंदिर में गूंजा श्रीकृष्ण का संदेश, श्रद्धा एवं उल्लास से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 3, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    By P.K. RastogiSeptember 5, 20263

    •शाहीन-नफीसा से मिले डॉ. शेख, बोले- महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं। रिपोर्ट: विजय नागपाल।…

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202627

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202613

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 20268
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.