Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » गोचरों की अभिव्यक्ति और ऐतिहासिक दस्तावेज है ‘गोचरों का नेपथ्य’ : डॉ. राजेंद्र मिलन

    गोचरों की अभिव्यक्ति और ऐतिहासिक दस्तावेज है ‘गोचरों का नेपथ्य’ : डॉ. राजेंद्र मिलन

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiMay 31, 2026

    •अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती पर रिफाइनरी क्लब में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, 60 से अधिक कवियों ने किया काव्य पाठ

    मथुरा। पुण्यश्लोका लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती के उपलक्ष्य में रिफाइनरी क्लब में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं पुस्तक विमोचन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभर से आए साहित्यकारों, कवियों और बुद्धिजीवियों ने सहभागिता की।

    कार्यक्रम के प्रथम चरण का शुभारंभ लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. राजेंद्र मिलन ने किया। इस अवसर पर महाकाव्य संकलन ‘गोचरों का नेपथ्य’ का विमोचन किया गया।

    विमोचन समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. राजेंद्र मिलन ने कहा कि ‘गोचरों का नेपथ्य’ केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि गोचर समाज की अभिव्यक्ति और एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक दस्तावेज है। उन्होंने बताया कि इस महाकाव्य संकलन में भारत के 11 राज्यों के 163 हिंदीभाषी कवियों की रचनाओं का समावेश किया गया है, जो इसे विशेष और संग्रहणीय बनाता है।

    महाकाव्य संकलन के प्रकाशक ओमप्रकाश बघेल एवं प्रेम प्रकाश पाल, तथा संपादक डॉ. जे.पी. बघेल, शिवकुमार दीपक, रवि पाल ‘खामोश’ और रूपेश धनगर ने भी पुस्तक की विषयवस्तु और उसके महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

    प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि उद्योगपति बी.एस. बघेल रहे। अतिथियों के स्वागत की व्यवस्था लेफ्टिनेंट कर्नल यादराम बघेल ने संभाली।

    देशभर के कवियों ने बिखेरा काव्य रस

    कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए 60 से अधिक कवियों ने अपनी रचनाओं का प्रभावशाली पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

    कवि सम्मेलन में डॉ. राजेंद्र मिलन (आगरा), डॉ. हरिसिंह पाल (दिल्ली), नत्थी सिंह बघेल (दिल्ली), रामप्रकाश पथिक (कासगंज), पहुंचीलाल धनगर ‘विषधर’ (शिकोहाबाद), डॉ. संगीता पाल (कच्छ), डॉ. सुशील पाल (मुंबई), सरोज सौदामिनी (फिरोजाबाद), मनु वैशाली (शिवपुरी), डॉ. प्रभाकर लोंढे (नागपुर), जोहन पाल ‘भार्गव’ (शहडोल), पद्मावती पदम (आगरा), डॉ. जे.पी. बघेल (मुंबई), ओमप्रकाश बघेल (पलवल), प्रेम कुमार पाल (गाजियाबाद), शिवकुमार दीपक (हाथरस), रवि पाल ‘खामोश’ (बड़ोदरा) तथा रूपेश धनगर (मथुरा) सहित अनेक कवियों ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन प्रसिद्ध रंगकर्मी देवेंद्र पाल ने किया।

    सैकड़ों साहित्यप्रेमी रहे मौजूद

    इस अवसर पर सहायक श्रमायुक्त एम.एल. पाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर, यू.एस. पाल, इंजी. डी.सी. वर्मा, संजय प्रधान, शंकर लाल धनगर, तुलसीराम धनगर, पूरन सिंह बघेल, महेश बघेल, सतीश बघेल, डॉ. राजमणि पाल, डॉ. रमेश पाल, डॉ. रमेश वर्मा, डॉ. रमेश चंद्र धनगर, राधेलाल धनगर, दानवीर सिंह बघेल, चंद्र प्रकाश बृजवासी, रघुवीर बघेल, तेजपाल पहलवान, हरगोविंद धनगर, इंजी. मेदाराम धनगर सहित सैकड़ों साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे।


    चार साहित्यकारों की पुस्तकों का भी हुआ लोकार्पण

    कवि सम्मेलन के दौरान ‘गोचरों का नेपथ्य’ महाकाव्य संकलन के साथ-साथ धीरेंद्र पाल सिंह बघेल की पुस्तक ‘अलिखित इतिहास’, जोहन पाल ‘भार्गव’ की ‘अर्जुन युद्ध कर’, रामसागर धनगर ‘परिवर्तन’ की ‘देवी अहिल्याबाई होल्कर’ तथा मानसिंह बघेल की ‘मनोहर छंदों की दुनिया’ का भी लोकार्पण किया गया। समारोह में इन कृतियों की साहित्यिक एवं सामाजिक उपयोगिता पर भी चर्चा की गई।

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleबसपा कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती।
    Next Article भक्ति, उल्लास और श्रद्धा से सराबोर रही श्रीमद्भागवत कथा।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    Leave A Reply

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    By P.K. RastogiSeptember 5, 20263

    •शाहीन-नफीसा से मिले डॉ. शेख, बोले- महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं। रिपोर्ट: विजय नागपाल।…

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202627

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202614

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 20268
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.