Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 11
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » 35 साल से डेम्पियर नगर आवास पर लग रहा जनता दरबार, राजा साहब के एक फोन पर फरियादियों की सुनवाई।

    35 साल से डेम्पियर नगर आवास पर लग रहा जनता दरबार, राजा साहब के एक फोन पर फरियादियों की सुनवाई।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiSeptember 11, 2026

    रिपोर्ट: विजय नागपाल।

    मथुरा/अवागढ़। डेम्पियर नगर, अवागढ़ स्थित राजा साहब कुंवर नरेंद्र सिंह का आवास पिछले करीब 35 वर्षों से आमजन की समस्याओं के समाधान का केंद्र बना हुआ है। दूर-दराज से लोग अपनी समस्याएं और शिकायती पत्र लेकर यहां पहुंचते हैं। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार राजा साहब संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर फरियादियों की समस्याओं के समाधान का प्रयास करते हैं।

    ग्रामीणों का कहना है कि राजा साहब सहज, मिलनसार और मददगार स्वभाव के व्यक्ति हैं। दिन हो या रात, यहां तक कि आधी रात में भी कोई पीड़ित उनके दरवाजे पर पहुंचता है तो वे उसकी समस्या सुनकर समाधान कराने का प्रयास करते हैं। इसी वजह से क्षेत्र में उनके आवास को लंबे समय से एक तरह के अनौपचारिक ‘जनता दरबार’ के रूप में देखा जाता है।

    भावी प्रत्याशी के रूप में गांव-गांव पहुंच रहे राजा साहब

    वर्तमान में राजा साहब भावी प्रत्याशी के रूप में गांव-गांव जनसंपर्क कर रहे हैं। उनके दौरे के दौरान कई स्थानों पर ग्राम प्रधानों, ग्राम सरदारों और ग्रामीणों द्वारा ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया जा रहा है। समर्थक उन्हें मिठाई खिलाकर अपना समर्थन जताते हुए नजर आ रहे हैं।

    ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने अब तक कई नेताओं पर भरोसा किया, लेकिन अपेक्षाओं के अनुरूप विकास नहीं हुआ। उनका दावा है कि इस बार वे किसी के लोभ-लालच या मीठी बातों में आने के बजाय अपने क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देंगे। समर्थकों के बीच ‘अबकी बार नेताजी को जिताना है और ताज पहनाना है’ जैसे नारे भी सुनाई दे रहे हैं।

    विकास की ऐसी बुनियाद चाहते हैं ग्रामीण, जिसे आने वाली पीढ़ियां याद रखें

    ग्रामीणों की प्रमुख मांग गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की है। उनका कहना है कि गांवों में स्कूल-कॉलेज, बारातघर, धर्मशाला और मेहमानों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के ठहरने के लिए गेस्ट हाउस की व्यवस्था हो। इसके साथ ही पानी की टंकियां, बेहतर जल निकासी के लिए नालियां, खड़ंजे और पक्की सड़कें बनाई जाएं।

    बच्चों के लिए खेल मैदान व पार्क तथा बुजुर्गों के लिए टहलने की समुचित व्यवस्था भी ग्रामीण चाहते हैं। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में ऐसा विकास होना चाहिए, जिसका लाभ वर्तमान के साथ आने वाली पीढ़ियों को भी मिले और लोग विकास कार्यों को लंबे समय तक याद रखें।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleमंदिर चोरी का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, दानपात्र, घंटा-घंटी और नकदी बरामद।
    Next Article भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी से मिले युवा नेता विकास चौधरी, 2027 में तीनों विधानसभा सीटों पर जीत का लिया संकल्प।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    अफसरों की अनदेखी पर भावुक हुए नगर विकास राज्यमंत्री, बोले- जब हमारी नहीं सुनी गई तो जनता की फरियाद कौन सुनेगा?

    September 11, 2026

    भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी से मिले युवा नेता विकास चौधरी, 2027 में तीनों विधानसभा सीटों पर जीत का लिया संकल्प।

    September 11, 2026

    मंदिर चोरी का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, दानपात्र, घंटा-घंटी और नकदी बरामद।

    September 11, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    अफसरों की अनदेखी पर भावुक हुए नगर विकास राज्यमंत्री, बोले- जब हमारी नहीं सुनी गई तो जनता की फरियाद कौन सुनेगा?

    By P.K. RastogiSeptember 11, 20262

    रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। सीतापुर। नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर ‘गुरू’ गुरुवार देर रात कोतवाली गेट…

    भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी से मिले युवा नेता विकास चौधरी, 2027 में तीनों विधानसभा सीटों पर जीत का लिया संकल्प।

    September 11, 2026

    35 साल से डेम्पियर नगर आवास पर लग रहा जनता दरबार, राजा साहब के एक फोन पर फरियादियों की सुनवाई।

    September 11, 2026

    मंदिर चोरी का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, दानपात्र, घंटा-घंटी और नकदी बरामद।

    September 11, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    अफसरों की अनदेखी पर भावुक हुए नगर विकास राज्यमंत्री, बोले- जब हमारी नहीं सुनी गई तो जनता की फरियाद कौन सुनेगा?

    September 11, 2026

    भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी से मिले युवा नेता विकास चौधरी, 2027 में तीनों विधानसभा सीटों पर जीत का लिया संकल्प।

    September 11, 2026

    35 साल से डेम्पियर नगर आवास पर लग रहा जनता दरबार, राजा साहब के एक फोन पर फरियादियों की सुनवाई।

    September 11, 2026

    मंदिर चोरी का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, दानपात्र, घंटा-घंटी और नकदी बरामद।

    September 11, 2026
    Most Popular

    कुंडली में पितृ दोष से जीवन में आ सकती हैं कई परेशानियां : पंडित शुभम अग्निहोत्री

    September 10, 202633

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202632

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202631

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202628
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.