के के मिश्रा संवाददाता।
संतकबीरनगर। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता एवं सक्रिय कार्यकर्ता विकास चौधरी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया और क्षेत्र के विकास तथा संगठन की मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा की।
मुलाकात के दौरान विकास चौधरी ने कहा कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक युवाओं को भाजपा से जोड़ने के लिए वह पूरी ताकत से कार्य करेंगे। उन्होंने संकल्प व्यक्त किया कि संतकबीरनगर जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं और युवाओं को एकजुट किया जाएगा।
विकास चौधरी ने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है, जिसका कार्यकर्ता होना गर्व की बात है। पार्टी की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए युवा लगातार भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन के मजबूत नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर संतकबीरनगर में भाजपा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत दिलाकर योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प के साथ पार्टी कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा से मैदान में उतरेंगे।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने विकास चौधरी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास के लिए पार्टी नेतृत्व उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहयोग किया जाएगा।
पंकज चौधरी ने विकास चौधरी को संगठन के प्रति समर्पित युवा नेता बताते हुए उनके द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे सामाजिक कार्यों की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि विकास चौधरी जैसे युवा चेहरों की संगठन और समाज को जरूरत है। पार्टी के प्रति उनकी सक्रियता और समाजसेवा के कार्य सराहनीय हैं।
मुलाकात के दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, युवाओं को पार्टी से जोड़ने और सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने को लेकर भी चर्चा हुई। विकास चौधरी ने भरोसा दिलाया कि वह आने वाले समय में संगठन के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।


