सहजनवा। तहसील क्षेत्र के पाली विद्युत उपकेंद्र पर तैनात संविदा लाइनमैन पर भाजपा नेता देवानंद शुक्ल ने उपभोक्ताओं से अवैध वसूली और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। मुख्य अभियंता को शिकायती पत्र भेजकर लाइनमैन पर कारवाई की मांग भी की है।
मुख्य अभियंता को भेजे गये शिकायती पत्र में भजपा ने आरोप लगाया गया है कि संविदा पर तैनात लाइनमैन व्यवहार उपभोक्ताओं के प्रति अत्यंत अभद्र है। बिजली संबंधी समस्या को लेकर उसके पास जाते हैं, वह अपशब्दों का प्रयोग करता है और धमकी देता है। नया कनेक्शन जोड़ने, मीटर बदलने या फॉल्ट ठीक करने के नाम पर वह अवैध रूप से धन उगाही करता है। जिससे क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और आम उपभोक्ताओं में रोष बढ़ता जा रहा है।उन्होंने ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी लाइनमैन के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक और दंडात्मक कार्रवाई की मांग की गई है।