रिपोर्ट: मयंक त्रिपाठी।
औरैया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने रविवार को सर्किल अजीतमल के थाना अजीतमल, अयाना और फफूंद में अर्दली रूम कर लंबित अभियोगों एवं विवेचनाओं की समीक्षा की। उन्होंने विवेचनाधिकारियों से गंभीर व महिला अपराधों समेत लंबित मामलों में अब तक हुई कार्रवाई, साक्ष्य संकलन और शेष कार्रवाई की जानकारी ली।
एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विवेचनाएं शीघ्र, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरी की जाएं। साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अनावश्यक रूप से लंबित विवेचनाओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के भी निर्देश दिए गए। इस दौरान संबंधित अधिकारी और विवेचनाधिकारी मौजूद रहे।


