•सुबह 10:30 बजे महानगर कांग्रेस कार्यालय से निकलेगा विरोध मार्च, जिलाधिकारी कार्यालय पर सौंपा जाएगा ज्ञापन
मथुरा। चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं एवं चुनावी पारदर्शिता को लेकर उठ रहे सवालों के विरोध में मथुरा-वृंदावन महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा सोमवार, 28 सितंबर को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पं. यतेंद्र मुकद्दम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सुबह 10:30 बजे महानगर कांग्रेस कार्यालय से विरोध मार्च के लिए निकलेंगे। प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता होलिगेट चौराहे से होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचेंगे, जहां बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पं. यतेंद्र मुकद्दम ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है और इसकी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता पर उठ रहे सवालों को लेकर कांग्रेस जनता की आवाज को मजबूती से उठाएगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनावी संस्थाओं की निष्पक्षता और जवाबदेही बेहद महत्वपूर्ण है।
उन्होंने महानगर कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों, वार्ड अध्यक्षों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया।


