केके मिश्रा, संवाददाता।
संत कबीर नगर। जिलाधिकारी महोदया के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट योजना एवं बाबूजी कल्याण सिंह ग्राम उन्नति योजना के अंतर्गत बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
बैठक में माननीय सांसद/विधायकगण/जनप्रतिनिधियों के माध्यम से प्राप्त प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में जनपद के 14 ग्रामीण बाजारों एवं चौराहों में सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी, जिनकी कुल संख्या 142 है। इसी प्रकार बाबूजी कल्याण सिंह ग्राम उन्नति योजना के अंतर्गत 17 ग्रामों में सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी, जिनकी कुल संख्या 170 है। बैठक में प्राप्त प्रस्तावों पर सहमति व्यक्त की गई।
संबंधित सूची अग्रिम कार्यवाही हेतु निदेशक, यूपीनेडा, लखनऊ को प्रेषित की जाएगी। इसके उपरांत यूपीनेडा, लखनऊ द्वारा नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी अरूण कुमार, जनपद के समस्त खंड विकास अधिकारीगण एवं परियोजना अधिकारी, यूपीनेडा, आदि उपस्थित रहे।


