•517 अभ्यर्थियों ने लिया प्रतिभाग, चयनित युवाओं को वितरित किए गए नियुक्ति पत्र।
केके मिश्रा, संवाददाता।
संत कबीर नगर। ‘सेवा संकल्प अभियान’ एवं उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, खलीलाबाद में एकदिवसीय विधानसभा स्तरीय वृहद रोजगार मेले एवं करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि खलीलाबाद नित्यानंद उपस्थित रहे।
रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्राप्त करने के लिए लगभग 517 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। इसमें कुल 190 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को कार्यक्रम के दौरान नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए।
इस अवसर पर नोडल प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भगौसा उदय नारायण, जिला सेवायोजन अधिकारी माधवी उपाध्याय, प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खलीलाबाद विवेक कुमार, प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हैसर बाजार राम उग्रह, ज्ञानेंद्र मिश्र, जय प्रकाश पांडेय सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


