रिपोर्ट: संजय त्रिपाठी।
सिद्धार्थनगर। जिला सेवायोजन कार्यालय, कौशल विकास मिशन एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के तत्वावधान में गुरुवार को शोहरतगढ़ में रोजगार महोत्सव का आयोजन किया गया।
विधायक विनय वर्मा की अध्यक्षता में शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ में हुए इस मेले में निजी क्षेत्र की 11 कंपनियों ने प्रतिभाग किया।कुल 960 अभ्यर्थी-अभ्यर्थिनियों ने साक्षात्कार में हिस्सा लिया, जिनमें से 688 का प्रारंभिक चयन किया गया।
कार्यक्रम में प्राचार्य विक्रम यादव, उप प्रधानाचार्य राम विलास यादव, जिला सेवायोजन अधिकारी मिथिलेश कुमार मिश्रा, डॉ. हेमंत राज उपाध्याय, संगीत शिक्षक वीरेंद्र कुमार, कौशल विकास मिशन के संतोष मिश्रा, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय सिंह तथा संबंधित कार्यालयों व विद्यालय के स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विजेंद्र मणि त्रिपाठी ने किया।


