रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि
मीरजापुर। थाना हलिया, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 09.08.2026 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादिनी/पीड़िता के साथ पूर्व में शादी का झासा देकर दुष्कर्म करने व गर्भपात कराने तथा धमकी आदि के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी।
उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना हलिया पर मु0अ0सं0-99/2026 धारा 376(2)(एन),313,504,506 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी हलिया को निर्देश दिए गए।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना हलिया पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 05.10.2026 को उप निरीक्षक श्यामलाल मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर घटना से सम्बन्धित अभियुक्त अशोक कुमार उर्फ छोटू पुत्र शिवमनि निवासी ग्राम अहुगीकलां थाना हलिया जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 376(2)(एन),504,507 में गिरफ्तार किया गया ।
थाना हलिया पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया।


