रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा संचारी रोगों की रोकथाम हेतु व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिये गये है। इस क्रम मे मुख्य सचिव महोदय, उ0प्र0 शासन, चिकित्सा अनुभाग-5 लखनऊ द्वारा दिए गये निर्देशों के क्रम में दिनांक 01 से 31 अक्टूबर 2026 तक अन्तर्विभागीय सहयोग से विषेश संचारी रोग नियंत्रण अभियान (दिनांक 01 से 31 अक्टूबर 2026 तक) एवं दस्तक अभियान (दिनांक 12 से 31 अक्टूबर 2026 तक) जनपद में चलाया जाना है।
इस हेतु बीते 01 अक्टूबर 2026 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर से माननीय विधायक मथुरा श्री श्रीकांत शर्मा जी द्वारा एक विशाल रैली को हरी झण्डी दिखाकर शुभारंभ किया गया तथा वेक्टर जनित रोगों से बचाव हेतु साफ सफाई अपनाने, जल जमाव न होने देने, मच्छरदानी का प्रयोग करने आदि की अपील जनमानस से की गई, जिससे डेंगू, मलेरिया आदि रोगों से बचाव किया जा सके।
इस रैली में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों यथा प्रशिक्षु ए0एन0एम0 कार्यकत्री के साथ-साथ शहरी आशा, वाल विकास सेवा विभाग की आंगनवाडी कार्यकत्रियों, नगर-निगम मथुरा-वृन्दावन के कर्मचारियों द्वारा बडे पैमाने पर बढ़-चढ़ कर भाग लिया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राधा वल्लभ, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रामगोपाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी योगेन्द्र सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी वीबीडी डाॅ अनुज चौधरी, समस्त उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा चित्रेश, डा रोहितास मीना, जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ रोहिताश तेवतिया, जिला प्रशासनिक अधिकारी डॉ अनुज यादव, जिला मलेरिया अधिकारी चन्द्र प्रकाश मिश्र, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी जितेन्द्र सिंह, एपीडेमिऑलोजिस्ट डॉ हिमांशु मिश्रा, डीसीपीएम पारुल शर्मा, अर्बन कॉर्डिनेटर फौजिया खानम एवं विशिष्ट मलेरिया निरीक्षक संतोष तिवारी, मलेरिया निरीक्षक राहुल सिंह सिसौदिया, अनिल कुमार वर्मा, अजय कुमार पीएसआई एवं मलेरिया कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
रैली ने समापन के बाद एक सभा का रूप ले लिया, जिसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा संचारी रोगों से बचाव हेतु सभी कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई, साथ ही विस्तृत दिशा-निर्देश दिये गये।
क्या करें:
1.पानी के बर्तन /ड्रम /टंकी आदि ढक कर रखें।
2. सप्ताह में एकबार पानी के बर्तनों को खाली कर लीजिए।
3. जिन स्थानों में पानी का इकट्ठा होना रोका न जा सके वहां पानी में कुछ बूंदें मिटटी का तेल या ट्रैक्टर का जला हुआ मोबिआयल डाल दीजिये।
4. मच्छरों से बचने के लिये सोते समय मच्छर रोधी क्रीम/नीम का तेल/ कडवा तेल शरीर पर मलें/लगायें।
5. सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।
6. ऐसे कपडे पहनें जो शरीर को पूरा ढके रखे।
7. बुखार होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र / स्वास्थ्य कार्यकर्ता से खून की जांच करायें।
8. दवा नियमित और पूरी खायें।
क्या न करें:-
1 घर मे व घर के आसपास टूटे बरतन, टायर, फूलदान आदि बर्तनो में जलभराव न होने दे।
2 तेज बुखार उतारने के लिये एस्प्रिन या ब्रुफिन टेवलेट का इस्तेमाल न करें।
~मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मथुरा।


